Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News – राजापाकर में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक रखा जितिया व्रत

जनवाद टाइम्स 14 September 2025
Bihar News – राजापाकर में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक रखा जितिया व्रत
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बाजारों में महिलाओं ने जितिया पर्व 2025 श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर अपनी संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

Bihar News – राजापाकर में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक रखा जितिया व्रत

हिंदू मान्यता के अनुसार, जितिया व्रत करने से संतान पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व की कथा का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है। कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के बाद अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को मारने का प्रयास किया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से उस शिशु को पुनः जीवित किया और उसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा। तभी से माताएं संतान की रक्षा और लंबी आयु के लिए यह व्रत करती आ रही हैं।

राजापाकर बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। यहां ब्राह्मण पंडित देवानंद आचार्य ने महिलाओं को जितिया व्रत कथा सुनाई और धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान जित्वान की पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर में महिलाओं ने फल, फूल और माला अर्पित कर भगवान से अपनी संतान की रक्षा की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं में नीलम देवी, शोभा देवी, आशा देवी, नीलम कुमारी, आदिती राज, कोमल कुमारी, देवीया देवी, बेबी देवी, सिंगारी देवी, लक्ष्मी देवी समेत बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं शामिल रहीं।

Post navigation

Previous: Bihar News: अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने मृतक नसीर शाह के परिजनों से की मुलाकात
Next: Bihar News – बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.