Bihar News: पश्चिमी चंपारण में अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Share News

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

अधीक्षक मद्यनिषेध सीमा चौरसिया ने बताया कि दिनांक 10 सितम्बर 2025 की सुबह लगभग 6 बजे उत्पाद थाना बगहा अंतर्गत बासी धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान एक पिकअप (निबंधन संख्या BR06GA-1621) को रोका गया।

जांच के दौरान वाहन में बने गुप्त तहखाने से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की विदेशी शराब के 41 कार्टन (कुल 354.24 लीटर) बरामद किए गए।

मौके से एक अभियुक्त सुग्रीव यादव (पिता-स्व. राम नारायण यादव, निवासी- पिपराइच, वार्ड संख्या 07, थाना- पिपराइच, जिला- गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विशेष रूप से चुनाव के दौरान शराब तस्करी रोकने के उद्देश्य से की गई है।

Trending News