Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: शराब तस्करों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया घायल, वैषाली के बरांटी थाना क्षेत्र की घटना

जनवाद टाइम्स 10 September 2025
Bihar News: शराब तस्करों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया घायल, वैषाली के बरांटी थाना क्षेत्र की घटना
Share News
       

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी बरांटी गांव में शराब तस्करों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे पुराना रेलवे ढाला नंबर 45 के पास हुई।

Bihar News: शराब तस्करों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया घायल, वैषाली के बरांटी थाना क्षेत्र की घटना

घायल युवक की पहचान बिक्की कुमार, पुत्र शिवजी राय, निवासी उत्तरी बरांटी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, बिक्की कुमार का कुछ दिन पूर्व शराब तस्करों से विवाद हुआ था। बिक्की ने आरोपियों से कहा था कि वे उसके गांव में ट्रेन से शराब उतारते हैं, जिससे गांव की बदनामी होती है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को लगभग 10 से अधिक शराब तस्कर गाँव में आए और बिक्की को मारपीट कर गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे, लेकिन आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर बरांटी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का नाम स्पष्ट नहीं हो सका था।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: एसबीआई शाखा राजापाकर ने बखरी बड़ाई पंचायत में चलाया वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान
Next: Bihar News: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने राजापाकर प्रखंड के विद्यालयों का किया निरीक्षण, अर्धवार्षिक परीक्षा का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.