Bihar News-शहीद जवान कुन्दन सिह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवहर के विधायक चेतन आनंद।

WhatsApp Image 2025-08-31 at 18.27.47_dcb4009b
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली : रविवार को दोपहर 12 बजे राजापाकर प्रखंड के गौसपुर बरियारपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद कुंदन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक ने कहा कि शहीद कुंदन सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने वीरता और देशभक्ति की मिसाल कायम की है। चेतन आनंद ने आश्वस्त किया कि शहीद के परिवार को हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की अनुशंसा करेंगे, ताकि परिवार को स्थायी सहारा मिल सके।
विधायक चेतन आनंद ने गांववासियों से भी संवाद किया और कहा कि शहीद परिवार की सेवा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि शहीद के नाम पर गांव में सड़क या चौक का नामकरण किया जाए, जिससे उनकी यादें सदैव अमर रहें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुखिया शंभू सिंह, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह, रूपक सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह , विकास सिंह, पिंटू सिंह, इंद्रमणि सिंह, गोलू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Trending News