रिपोर्ट विजय कुमार
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आसेपुर परिसर, हण्डिया, प्रयागराज में दिनांक 30.08.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 498 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 818 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर डॉ0 वी0के0 ंिसंह अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रयागराज एवं विशिष्ट अतिथि श्री देवेन्द्र मिश्र नगरहा सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा श्री पवन मिश्र नगरहा, प्रशासनिक अधिकारी, श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रयागराज एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे