Bihar News : वैशाली जिला भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम का गठन, सुंदरम सिंह चौहान बने मंडल अध्यक्ष

20250820_214215
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर वैशाली :  जिला भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम का गठन शुक्रवार को किया गया। इसमें राजापाकर प्रखंड से सुंदरम सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज ने की।

सुंदरम सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, सुबोध सिंह, गुड्डू सिंह, अरविंद सिंह, कमलनाथ चौहान, डॉ. राजू कुमार गुप्ता और मंटू शर्मा समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि चौहान के नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नया बल मिलेगा और प्रखंड स्तर पर किसानों के मुद्दे प्रभावी ढंग से सामने आएंगे।

Trending News