Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : महावत टोली चौक पे ज़िले के वरीय कांग्रेसी नेता इरशाद हुसैन ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

जनवाद टाइम्स इटावा 29 August 2025
WhatsApp Image 2025-08-29 at 17.23.55_2e60a03a
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : बिहार में 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा पर निकले महागठबंधन के राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य व पप्पू यादव समेत कई राष्ट्रीय एवं राज्य के वरीय नेताओं का काफिला शुक्रवार को गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण ज़िला मुख्यालय बेतिया पहुंचा। सर्वप्रथम राहुल तेजस्वी सरीखे अन्य वरीय नेताओं ने हरिवाटिका चौक स्थित गांधी जी की मूर्ति पे पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समाहरणालय के मुख्य द्वार पर लगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से सीधे काफिला महावत टोली चौक पहुंचा जहां ज़िले के वरीय कांग्रेसी नेता तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ईरशाद हुसैन ( मुखिया जी ) ने अपने हजारों समर्थकों के साथ राहुल गांधी तथा अन्य नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । भीषण गर्मी के बावजूद भी समर्थकों के हुजूम को देख राहुल तेजस्वी गदगद हो गए और इनके वाहन पर निरंतर पुष्पवर्षा होती रही । वोट चोर गद्दी छोड़ , राहुल तेजस्वी ज़िंदाबाद , महागठबंधन ज़िंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा । उधर छतों पर खड़ी भारी संख्या में महिलाओं का उत्साह देख राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया । युवाओं के जोश व खरोश और इंकलाबी नारों से ओतप्रोत राहुल जी का काफिला आधे घंटे तक महावत टोली चौक पर रुका रहा। आखिरकार सभी का लाड प्यार बटोरते हुए काफिला अपने रुट पर चल पड़ा।
कांग्रेस के वरिय नेता ईरशाद हुसैन ने कहा कि यह आपार जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की प्रचंड जीत सुनिश्चित है वैसे यह तो महागठबंधन की एक झांकी है अभी पूरी फिल्म बाकी है।
चुनावी पंडितों की मानें तो यह जनसैलाब कहीं न कहीं बदलाव के संकेत दे रहे हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ऊंट कौन करवट लेता है।
उक्त स्वागत समारोह में मुख्य रूप से प्रो0 शौकत अली, मो0 कैस,इबरार हुसैन, बब्लू खान, म0 बेलाल, कालू जी, छोटू जी, रिंकू श्रीवास्तव,सूबी,जुगनू अमजद खान,मोहल्ले वासी समेत ज़िले के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Post navigation

Previous: Bihar News : मोतिहारी मे पाकिस्तानी आतंकियों पर ईनाम की घोषणा
Next: BiharNews खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं : उप विकास आयुक्त।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.