प्रयागराज: अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ की आशंका पर विभागों को युद्धस्तर पर तैयारी के निर्देश दिए

IMG-20250826-WA0012
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार | प्रयागराज

प्रयागराज में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क करते हुए युद्धस्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि केन्द्रीय जल आयोग, निचली यमुना मंडल आगरा और अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड प्रयागराज से सूचना मिली है कि 23 अगस्त 2025 को दोपहर 2:00 बजे धौलपुर से चंबल नदी का जलस्तर 6,15,338 क्यूसेक तक पहुंच गया है। इसके कारण प्रयागराज जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

IMG 20250826 WA0012

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से संबंधित कार्य तत्काल पूर्ण करें और बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि निचले क्षेत्रों के लिए राहत और बचाव की योजनाएं तैयार रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

 

Trending News