Bihar News: संत घाट मुक्तिधाम का नव निर्माण – 34.63 लाख की लागत से नगर निगम ने शुरू किया जीर्णोद्धार कार्य

bihar-news-sant-ghat-muktidham-renovation-garima-sikaria-bettiah
Share News

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। नगर निगम क्षेत्र के संत घाट मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य रविवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा भूमि पूजन के साथ शुरू किया गया। लगभग 34.63 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के हजारों परिवारों को अंतिम संस्कार की बेहतर और सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराना है।

bihar-news-sant-ghat-muktidham-renovation-garima-sikaria-bettiah

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि संत घाट मुक्तिधाम नगर के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां नगर निगम क्षेत्र के आधे से अधिक परिवार अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार करते हैं। वर्षों से बदहाल इस स्थान के जीर्णोद्धार की मांग को देखते हुए नगर निगम बोर्ड के सहयोग से इसे नव निर्माण के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

निर्माण कार्य के तहत 120 फीट लंबाई और 12 फीट चौड़ाई की पीसीसी सड़क, 76 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा रैंप, 205 फीट लंबाई में पेवर ब्लॉक, दोनों ओर सपोर्टिंग वॉल, नई सीढ़ियों में चेकर टाइल्स, पाँच नए शेड, पुराने स्टैंड की मरम्मती, विश्रामालय की रिपेयरिंग व पेंटिंग, विश्रामालय के नीचे नए कमरे, गेट और ग्रिल, आरसीसी स्लैब, बैठक पर कोटा स्टोन और पीसीसी फ्लोर जैसी कई सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

कार्यक्रम में मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति के पदाधिकारी और नगर निगम के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Trending News