Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिम चंपारण में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, महाराजा स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा

जनवाद टाइम्स 15 August 2025
79th Independence Day was celebrated with great pomp in West Champaran, Minister in charge hoisted the tricolor at Maharaja Stadium

🇮🇳 पश्चिम चंपारण में देशभक्ति की गूंज! 79वां स्वतंत्रता दिवस महाराजा स्टेडियम, बेतिया में धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री शश जनक राम ने तिरंगा फहराकर वीर सपूतों को नमन किया। #SwatantrataDiwas #WestChamparan #Betiya #Tiranga #15August2025 #Deshbhakti

Share News
       

 

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण – पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले के कोने-कोने में तिरंगा आन-बान-शान से लहराया। मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम, बेतिया में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शश जनक राम ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।

1000752980 1

मंत्री शश जनक राम ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ और पश्चिम चंपारण वह ऐतिहासिक धरती है, जहां से स्वतंत्रता संग्राम की गूंज देशभर में फैली। अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के “करो या मरो” आंदोलन के तहत 24 अगस्त को बेतिया में लगभग 10,000 निहत्थे प्रदर्शनकारियों ने “भारत छोड़ो” का नारा बुलंद किया था। उन्होंने इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, नगर निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय, और अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया और सलामी दी।

जिले के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों, कॉलेजों और स्कूलों में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक शामिल रहे। पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Next: बरांटी थाना में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया, तिरंगे को दी सलामी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.