Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : समाजसेवी भक्त आयोजकों ने दिव्य भागवत कथा का आकर्षक आमंत्रण पत्र विमोचन कर किया जारी

जनवाद टाइम्स 8 August 2025
Agra News: Social worker devotee organizers released attractive invitation letter for Divya Bhagwat Katha
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपरांत नंदोत्सव के पावन अवसर पर विश्व शांति, जन कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

Agra News: Social worker devotee organizers released attractive invitation letter for Divya Bhagwat Katha
गुरुवार को टेंपटेशन रेस्टोरेंट में *बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर और अर्चित पंड्या जी के साथ विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा इकाई के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों* ने भागवत कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करने के बाद यह जानकारी प्रदान की।
श्री मुरारी लाल गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयायानंद बापू हर दिन शाम को 3:00 बजे से 7:00 बजे तक भागवत कथा के विविध लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन कर भक्तों को सुखद और सफल जीवन जीने के मंत्र प्रदान करेंगे।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती व यमुना स्वच्छता, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक व राष्ट्रीय सरकोर वाले कार्यक्रम भी जनहित व देश हित में जारी रहेंगे।
*मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक व प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल* ने आगरावासियों से अपील की है कि वे इस दिव्य धार्मिक आयोजन से जुड़कर भागवत कथा का नित्य श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएँ।
उन्होंने बताया कि भागवत कथा के निमित्त कथा से पूर्व *21 अगस्त को 2100 महिलाएँ प्रातः बेला में महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से बल्केश्वर पार्क स्थित कथा स्थल तक विशाल और भव्य मंगल कलश यात्रा में सहभागिता* करेंगी।

Agra News: Social worker devotee organizers released attractive invitation letter for Divya Bhagwat Katha

आमंत्रण पत्र *विमोचन समारोह में महंत कपिल नागर, समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, श्रीमती सुमन गोयल, कथा के मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, आशीष सुगंधी, हिमानी सुगंधी, पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, तीरथ कुशवाह, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, श्रीमती ममता सिंघल, मनीष बंसल (टेंप्टेशन), गिर्राज बंसल, अखिल बंसल, केएम सिंघल, राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, रजनी गोयल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, मीरा कुशवाह, अनामिका* प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : राजा की मंडी स्टेशन व आगरा कैंट लॉबी पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Next: Prayagraj News:दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 11 अगस्त तक करें जमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.