Agra News : राजा की मंडी स्टेशन व आगरा कैंट लॉबी पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Agra News: Railway employees were sworn in under the cleanliness drive at Raja Ki Mandi station and Agra Cantt lobby
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि 15 अगस्त के दिन हर ओर स्वच्छता की झलक दिखाई दे, जिससे राष्ट्र के गौरवपूर्ण पर्व को स्वच्छ वातावरण में मनाया जा सके।

Agra News: Railway employees were sworn in under the cleanliness drive at Raja Ki Mandi station and Agra Cantt lobby
मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के निर्देशन में आज दिनांक 07.08.2025 को राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर डिपो, कार्यालयों पर स्वच्छता शपथ ली गई व आगरा कैंट लॉबी पर लोको पायलेट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गयी एवं “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” पर जोर दिया गया | इस अवसर पर स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शपथ के दौरान कर्मचारियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता बनाए रखेंगे, बल्कि अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के बीच भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, शौचालय आदि स्थानों की विशेष सफाई अभियान चलाया गया।Agra News: Railway employees were sworn in under the cleanliness drive at Raja Ki Mandi station and Agra Cantt lobby

इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है बल्कि कर्मचारियों और यात्रियों में जागरूकता फैलाना है । रेल प्रशासन ने यह संदेश दिया कि इस प्रकार के अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे और स्वच्छता को रेलवे की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा।

Trending News