Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News पश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Breaking News

Bihar News पश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 6 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Training program organized for the success of Revenue Mahabhiyan in West Champaran  

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज स्थानीय प्रेक्षा गृह में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र राजस्व महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।Bihar News Training program organized for the success of Revenue Mahabhiyan in West Champaran

 

इस सत्र में जिले के सभी संबंधित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरगे, सभी राजस्व कर्मचारी, सभी पंचायत सचिव, सभी अंचल अमीन, सभी विकास मित्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को महाभियान के उद्देश्यों, प्रक्रियाओं और विधियों के बारे में सटीक जानकारी देना था ताकि इस महाभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य रैयतों के घर/पंचायत तक पहुंच कर डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उतराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना जायेगा। यह महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दरम्यान सभी अंचलों में हल्का वार राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजस्व के सभी काम ठीक से और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से हम अधिकारियों को इस महाभियान की महत्ता और इसकी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा रहे हैं। यही हमारी सफलता की कुंजी होगी।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस महा अभियान की सफलता में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी अच्छे से कार्य करते आ रहे हैं, इस कार्य को भी विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए बखूबी सफल करना है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान की सफलता के लिए अच्छे तरीके से माइक्रोप्लान तैयार करें। माइक्रोप्लान के अनुसार प्रत्येक मौजा हेतु गठित द्विसदस्यीय दल द्वारा घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी प्रति/आवेदन प्रपत्र एवं पैम्फलेट का वितरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस महा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना अनिवार्य है ताकि जिले के सभी रैयतों को इससे लाभान्वित किया जा सके। इस हेतु स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ली जाय। होर्डिंग/फ्लेक्स/बैनर सहित सोशल मीडिया आदि के माध्यम से रैयतों को जागरूक किया जाय।

अपर समाहर्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया तथा उनकी पृच्छाओं का भी निराकरण किया गया।Bihar News Training program organized for the success of Revenue Mahabhiyan in West Champaran

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, कुमार रविन्द्र, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, श्रीमती बेबी कुमारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं रोजगार सेवकों को दिया गया भुवन जिओ-मनरेगा एप्लिकेशन का प्रशिक्षण
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुएसभी पदाधिकारी का दौड़ा किया गया

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d