Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 31 July 2025
Agra News Governor Anandiben Patel inaugurated the historic Queen Empress Mary Library
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। सदर बाजार में स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक पुनर्विकास क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का बुधवार को लोकार्पण उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास हुई लाइब्रेरी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू तथा छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू एवं महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्यों में शामिल अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने राज्यपाल के आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं बच्चों की पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया।Agra News Governor Anandiben Patel inaugurated the historic Queen Empress Mary Library

इसके उपरांत महामहिम ने नव-निर्मित भवन की शिलापट्टिका का अनावरण और पुस्तकालय का रिबन खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने लाइब्रेरी भ्रमण करते हुए भवन परिसर का गहन अवलोकन किया और पुस्तकालय में संरक्षित सन 1700 ई. की दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को देखा। महामहिम ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पुस्तकालय के इस स्वरूप की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुस्तकालय जैसे सांस्कृतिक स्थल बच्चों और महिलाओं में अध्ययनशीलता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे केंद्र समाज में सकारात्मक सोच और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण में सहायक होते हैं। कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकालयों का संरक्षण और आधुनिकीकरण उच्च शिक्षा को मजबूती देता है। ऐसे संस्थान शोध और ज्ञान के विस्तार के लिए आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं।

डॉ. पंकज महेन्द्रू ने इस अवसर पर कहा मेरा सपना है कि यह ऐतिहासिक पुस्तकालय केवल एक भवन न रहे, बल्कि शिक्षा, शोध और साहित्य के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित हो। मेरी कामना है कि विदेशी पर्यटक भी यहां आकर भारत के इतिहास और ज्ञान परंपरा से रूबरू हों।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटे लाल वर्मा, बाबूलाल चौधरी, समाजसेवी अभिनव मौर्य शामिल रहे।

जिला प्रशासन व सेना के आलाधिकारी रहे मौजूद
शिलान्यास समारोह में जिला प्रशासन के आलाधिकारीयों में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस) और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल (आईएएस) समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यवस्थाएं आगरा स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक अरुण कुमार, पुस्तकालय की लाइब्रेरियन अवंतिका, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा ने संभालीं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: शोध कार्यों में पांडुलिपियों का महत्व विषयक संगोष्ठी आयोजित
Next: Bihar News-राजापाकर –राजापाकर पोस्ट ऑफिस चौक के बगल में स्थित एक निजी विद्यालय में स्थानीय ग्रामीणों ने किया हल्ला हंगामा एवं विद्यालय में घुसकर शिक्षकों के साथ किया मारपीट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.