Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मौलाना के डिंपल यादव पर बयान से महिला आयोग सख्त, धर्मांतरण पर भी जताई चिंता

जनवाद टाइम्स 30 July 2025
Agra News: मौलाना के डिंपल यादव पर बयान से महिला आयोग सख्त, धर्मांतरण पर भी जताई चिंता
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के एक मौलाना द्वारा डिंपल यादव पर दिए गए कथित अभद्र बयान को लेकर राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है और इस मामले में मौलाना को नोटिस भेजा गया है ।Agra News: मौलाना के डिंपल यादव पर बयान से महिला आयोग सख्त, धर्मांतरण पर भी जताई चिंता

आगरा सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित जनसुनवाई के मामलों में पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की.
“धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही पिछली सरकारें”
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारें धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही हैं और अब महिलाओं को धर्मांतरण के प्रति जागरूक होने की ज़रूरत है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में धर्मांतरण के कई बड़े खुलासे हुए हैं और कई आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं. आयोग ने चिंता जताई कि उनके संज्ञान में नहीं था कि इतने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है.

पूर्वांचल में धर्मांतरण की चपेट में गरीब महिलाएं, जातियों के आधार पर तय हो रहे थे रेट
आयोग अध्यक्ष के अनुसार, पूर्वांचल के इलाके सबसे ज़्यादा धर्मांतरण की चपेट में हैं. यहाँ गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को धर्मांतरण का शिकार बनाया जा रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि धर्मांतरण के लिए जातियों के आधार पर रेट तय कर इसे अंजाम दिया जा रहा था.
भेष बदलकर सक्रिय हैं सरगना: महिला आयोग अध्यक्ष की अपील
महिला आयोग अध्यक्ष ने नाबालिग छात्राओं, युवतियों और महिलाओं से विशेष अपील करते हुए सावधान रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि धर्मांतरण के सरगना भेष बदलकर, हाथ में कलावा और माथे पर टीका लगाकर सक्रिय रहते हैं. ये लोग पहले अपना नाम, पहचान और धर्म छुपा कर दोस्ती करते हैं और फिर धर्मांतरण करवाते हैं.

पूर्वांचल में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को देखते हुए, महिला आयोग अध्यक्ष ने इस क्षेत्र में 10 दिन के प्रवास की घोषणा की है. वे पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगी, और जिस भी जिले से धर्मांतरण की जानकारी मिलेगी, वहां महिला आयोग खुद उपस्थित रहकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा.
धर्मगुरुओं की अभद्र टिप्पणी पर नाराज़गी

आयोग ने धर्मगुरुओं द्वारा महिलाओं पर हो रही लगातार अभद्र टिप्पणी पर भी अपनी नाराज़गी व्यक्त की. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि किसी को भी किसी महिला के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।Agra News: मौलाना के डिंपल यादव पर बयान से महिला आयोग सख्त, धर्मांतरण पर भी जताई चिंता

अध्यक्ष ने बताया कि पिछली जनसुनवाई के मामलों में उन्हें सात प्रतिशत समाधान मिला है, जो दर्शाता है कि आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News मुविवि में प्रेमचंद की जीवन-दृष्टि पर व्याख्यान 31 जुलाई को
Next: Bihar News-राजापाकर— पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा जानवरों में होने वाले लम्पी बीमारी को ले प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में पशु टीकाकर्मियों द्वारा युद्ध स्तर पर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.