Agra News: अनियमित पीरियड एवं पीसीओडी से परेशान हे ज्यादातर बच्चियां

Agra News: Most girls are troubled by irregular periods and PCOD  
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

रोटरी क्लब ऑफ आगरा नियो ने शुक्रवार को सेंट वी एस पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया ।क्लब ट्रेनर डा पंकज नगायच ने बताया कि क्लब के लगभग १० चिकित्सकों ने सभी ब्रांचेस के चिकित्सकों के साथ विद्यालय में लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।

Agra News: Most girls are troubled by irregular periods and PCOD

 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना सिंघल ने बताया कि कई बच्चियों में पॉली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के लक्षण मिले जिसमें अनियमित माहवारी,वजन का बढ़ना,मुंह हाथ पर बालों का अधिक मात्रा में होना इत्यादि पाए गए।क्लब अध्यक्ष डॉ योगेश सिंघल ने इन बच्चियों को आगे जांच करने के लिए कहा।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कौस्तुभ साने ने आंखों की जांच कर बताया कि कई बच्चों की नजर कमजोर हो रही है।बाल रोग विशेषज्ञ डा अजय अरोड़ा ने अच्छे एवं पौष्टिक भोजन के बारे मैं समझाया।दंत रोग विशेषज्ञ डा कुशल सिंह ने बच्चों की दांतों की जांच की । दांतों के पीलेपन के शिकार बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका बताया।क्लब सचिव पवित्र शर्मा ने बताया कि ऐसे कैंप माह में एक बार अवश्य लगाया जाता है।

Agra News: Most girls are troubled by irregular periods and PCOD

 

ट्रेजरर यतीश सिंह ने धन्यवाद दिया सभी का।श्री अरुण सिंह,डा अशोक डोनेरिया, डॉ अभिनव चतुर्वेदी , डॉ अजय त्रिवेदी , स्वाति सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Trending News