Bihar News-सोलर लाइट लगाने में कोताही को लेकर आक्रोश 

Bihar News-Anger over negligence in installing solar lights
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

राजापाकर। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना टू की प्रोजेक्ट को पदाधिकारी एवं कार्य एजेंसी द्वारा कोताही बरतने को लेकर जनप्रतिनिधि तथा बीस सूत्री सदस्यों रोष प्रकट की है। प्रखंडों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में कार्य एजेंसी की शिथिलता को लेकर पंचायत पंचायत प्रतिनिधियों तथा समाजिक-राजनैतिक संगठन के लोगों में आक्रोश देखी गई है।

Bihar News-Anger over negligence in installing solar lights

बीस सूत्री सदस्यों के द्वारा राजापाकर प्रखंड अंतर्गत जाफरपट्टी पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-टू के तहत लगाई जाने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट अविलंब लगाने की मांग की गई है।

Bihar News-Anger over negligence in installing solar lights भाजपा प्रखंड महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य प्रेम कुमार सिंह ने राजापाकर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या नौ, वार्ड संख्या दस, वार्ड संख्या पंद्रह एवं वार्ड संख्या सोलह में सोलर लाइट नहीं लगाया गया है, जबकि अन्य सभी वार्डों में लगा दिया गया है। बीस सूत्री सदस्य ने बीपीआरओ को आवेदन देकर पंचायत के बचे हुए सभी वार्ड में अविलंब सोलर लाइट लगाने की मांग की है।

Trending News