Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 22 July 2025
Prayagraj News: District Land and Water Conservation Committee meeting was organized
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

भूमि संरक्षण इकाई फूलपुर प्रयागराज द्वारा दिनांक 21.07.2025 को संगम सभागार में मा० विधायक कोरॉव श्री राजमणि कोल एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, खेत तालाब योजना, आर०ए०डी० योजना एवं डब्लू०डी०सी० पी०एम०के०एस०वाई 2.0 योजना के प्रगति की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित परियोजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 09 खेत तालाब निजी लाभार्थियों का खुदवाया गया, डब्लू०डी०सी०- पी०एम०के०एस०वाई 2.0 योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन कार्य, आजीविका विकास, उत्पादन प्रणाली एवं क्षमता संबर्द्धन में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत चयनित नयी परियोजना कोहट चतुर्थ, इटवाकलॉ, पाल अमिलिया, गडेरिया, सोढ़िया प्रथम, लखनपुर, आर०ए०डी० योजनान्तर्गत कौहट परियोजना, खेत तालाब योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य एवं डब्लू०डी०सी० पी०एम० के०एस०वाई 2.0 योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी।Prayagraj News: District Land and Water Conservation Committee meeting was organized

बैठक में मा० विधायक कोरॉव श्री राजमणि कोल द्वारा चयनित परियोजनाओं में समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने तथा वीडियो क्लिप द्वारा प्रदर्शित समस्त कार्यों की सूची विवरण सहित उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी श्री एस०पी० सिंह द्वारा इकाई द्वारा निष्पादित कार्यो की सूची विवरण सहित अविलम्ब उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।Prayagraj News: District Land and Water Conservation Committee meeting was organized

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समिति की समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा बैठक कराये जाने एवं पूर्व में अनुमोदित प्रस्ताव के सापेक्ष अब तक कराये गये कार्यों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक, प्रयागराज, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य, सूचना अधिकारी व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर के परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के जन्मदिन पर वृक्ष भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई 
Next: Prayagraj News:भूजल सप्ताह के अंतर्गत जनमानस को जल संरक्षण एवं संचयन से सम्बन्धित दी गई जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.