Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की कवायद को और गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ,वैशाली

जनवाद टाइम्स 19 July 2025
Bihar News- District Officer, Vaishali with the aim of giving further impetus to the exercise of Voter List Intensive Revision Program 2025  
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा भगवानपुर प्रखंड के लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में आगमन हुआ। अवसर था, वि o लो O ओ के साथ बी एल ई एवं प्रखंड स्तरीय राजनीतिक दल के प्रखंड स्तर के पदधारकों की संयुक्त बैठक।

Bihar News- District Officer, Vaishali with the aim of giving further impetus to the exercise of Voter List Intensive Revision Program 2025

 

गहन पुनरीक्षण कार्य को उत्सवी माहौल में किया जा रहा है, इसलिए भारतीय संस्कृति के परंपरा अनुसार इस उत्सवी माहौल का आगाज जिलाधिकारी बर्षा सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।आगमन के मौके पर बजाप्ता स्कूली बच्चों के द्वारा जिला पदाधिकारी का स्वागत पारंपरिक गीत से किया गया। वहीं जनमानस में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति ग्रामीण महिलाओं का जो आस्था है,झुकाव है,लगाव है, सजगता है ,उसे दिनेश के द्वारा बज्जिका और भोजपुरी मिश्रित गीतों में पिरोया गया । इस मधुर गीत को उच्च माध्यमिक विद्यालय सहता के शिक्षिका आशा मणि शर्मा के साथ स्कूली बच्चों ने स्वर दिया ,जिसकी गूंज से कॉलेज का परिसर गुंजायमान हो गया। इस मौके को ऐतिहासिक मुहिम देने के क्रम में प्रखण्ड के कर्मियों द्वारा कलात्मक रंगोली भी बनाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।जिला पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा बैठक में उपस्थित राजनैतिक दल के प्रखंड स्तरीय पदधारकों,बूथ स्तरीय पदधारकों से अनुरोध किया गया कि माननीय आयोग के इस ऐतिहासिक मुहिम को शतप्रतिशत सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया जाए, जिससे एक भी योग्य वोटर का नाम छुटे नहीं और asd वोटर का नाम रहे नहीं।राजनैतिक पदधारकों से ये भी आग्रह किया गया कि अपने अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी से asd की सूची प्राप्त कर उसका सत्यापन निश्चित रूप से कर लिया जाए। blo सुपरवाइजर,blo से गणना वितरण /संग्रहण पंजी के संबंध में भी समीक्षा किया गया और निर्देश दिया गया कि इसे यथाशीघ्र अपडेट किया जाए। बूथ वाइज संचिका संधारित कर सभी वोटर का गणना फॉर्म क्रमबद्ध संधारित कराए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं किया जाना सुनिश्चित हो। सभी वोटर का दूसरी गणना फॉर्म संचिका में हो ,इसे सुपरवाइजर सुनिश्चित करें। सभी सुपरवाइजर के द्वारा 10% की जो जांच की गई है उसका रिपोर्ट भी संधारित हो। समय समय पर माननीय आयोग द्वारा निर्देशित सभी बिंदुओं का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाए।

Bihar News- District Officer, Vaishali with the aim of giving further impetus to the exercise of Voter List Intensive Revision Program 2025

 

इस अवसर जिला से विशेष कार्य पदाधिकारी ,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता, मौजूद थे।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी,भगवानपुर डॉक्टर आनंद मोहन,अंचलाधिकारी,कनक लता,सीडीपीओ नीति कुमारी,दिनेश सहित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, भगवानपुर की सहभागिता भी रही।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री किए जाने का चारों तरफ नीतीश सरकार के अच्छे कार्यों चर्चाएं हो रही है
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय असर्फी राय के 40 वर्षीय पुत्र ललन राय की ठनका गिरने मौत हो गईं है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.