Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर

जनवाद टाइम्स 18 July 2025
Bihar News Aditya Madhukar of West Champaran will represent Bihar in the national level youth exchange program
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिले के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय युवा आदित्य कुमार मधुकर का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है ।यह कार्यक्रम 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होगा जिसमे अलग अलग विधाओं में देश के अन्य राज्यों के युवा प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।Bihar News Aditya Madhukar of West Champaran will represent Bihar in the national level youth exchange program

आदित्य मधुकर का चयन युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा भाषण / डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह चयन उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व गुणों एवं सामाजिक चेतना को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इससे पूर्व भी आदित्य मधुकर 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नासिक (महाराष्ट्र) तथा 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नई दिल्ली में भाषण विधा के अंतर्गत बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके अनुभव और प्रस्तुति की कला ने उन्हें बार-बार राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है।

इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में बिहार राज्य की ओर से दो विधाओं – समूह लोकगीत और भाषण प्रतियोगिता – में प्रतिनिधित्व हो रहा है, जिनमें से भाषण में बिहार से एक मात्र आदित्य मधुकर को चयनित किया गया है।

जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आदित्य मधुकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।”

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आदित्य के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।Bihar News Aditya Madhukar of West Champaran will represent Bihar in the national level youth exchange program

आदित्य मधुकर ने इस अवसर पर कहा, “यह अवसर मेरे लिए केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का माध्यम है। मैं पूर्ण निष्ठा से अपने राज्य और जिले का प्रतिनिधित्व करूंगा।”

Post navigation

Previous: Bihar News “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025” का आयोजन 24 जुलाई को स्टार्टअप सेल, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में होगा सम्पन्न
Next: Bihar News- बिहार सरकार द्वारा 125 युनिट बिजली फ्री करने पर एनडीए समर्थक अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,को धन्यवाद दिया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.