संवाददाता राजेन्द्र कुमार
सरकार,सचिव कला संस्कृतिक एवं युवा विभाग,बिहार सरकार, निदेशक,संग्रहालय निदेशालय,कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार,संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग ,बिहार सरकार, जिलापदाधिकारी ,वैशाली ,पुलिस,अधीक्षक,वैशाली , उप विकास आयुक्त,वैशाली के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्तूप के आधार तल से लेकर प्रथम तल तक का व मेडिटेशन सेंटर,विजिटर हाॅल,लाइब्रेरी,आदि का निरीक्षण किया साथ ही फिनिशिंग कार्य को शीध्र ही पूर्ण करने का निर्देश दिया ।ज्ञात हो कि स्तूप अपने निर्माण के अंतिम चरण में है । सचिव महोदय द्वारा स्तूप की सुरक्षा मानकों ,पर्यावरण ,सौंदर्य,गुणवत्ता,वाच टावर ,आदि संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
संबंधित एजेंसी को शेष बचे कार्यों में तेज गति लाते हुए ससमय कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । स्तूप के विभिन्न भागों में व आंतरिक रूप से भी कार्य तेज गति से चल रहा है।
नव निर्मित स्तूप का उद्घाटन इसी माह मे निर्धारित है,उक्त कर्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर,विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली ,जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ,वैशाली ,भवन निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारी ,अभियंता ,कार्यपालक अभियंता ,एवं संबंधित विभाग के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।