Bihar News नगर निगम क्षेत्र में 2.76 करोड़ की लागत से लगेंगे 90 वॉट वाले पांच हजार लाइट: गरिमा

Bihar News Five thousand 90 watt lights will be installed in the municipal corporation area at a cost of 2.76 crores: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 90- 90 वॉट के पांच हजार एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना के तहत लाइट लगाने में नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bihar News Five thousand 90 watt lights will be installed in the municipal corporation area at a cost of 2.76 crores: Garima महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के तहत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र विद्युतीकरण पर कुल करीब 2.76 करोड़ के अंतर्गत लागत आएगी। खरीदारी के बाद पांच हजार लाइट लगाने के लिए अन्य चयनित एजेंसी को दीपावली से पूर्व ही लाइट अधिष्ठापन की योजना को पूरा करना होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी निविदा के लिए इच्छुक और योग्य संवेदकों द्वारा 28 जुलाई तक ऑनलाइन दावेदारी की जा सकेगी। वही 30 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से पहले संवेदकों को अपने अपलोड कागजातों को हार्ड कॉपी जमा करने का आदेश दिया गया है।

Bihar News Five thousand 90 watt lights will be installed in the municipal corporation area at a cost of 2.76 crores: Garima

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को ही अपराह्न तीन बजे के बाद सशक्त स्थायी समिति निविदा के विरुद्ध अपलोड कागजातों की जांच कर के निर्णय करेगी।

Trending News