Bihar News-भाकपा माले और बिहार राज्य व्यवसायी महासंघ ने गोरोल में दिनदहाड़े सोना व्यवसायी के दुकान में लूटपाट और अभी तक अपराधियों के गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है

Bihar News- CPI(ML) and Bihar State Business Federation looted a gold merchant's shop in broad daylight in Gorol and the criminals are yet to be arrested
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

गोरौल के ही पिरापुर मथुरा निवासी अपहृत छात्रा संजना के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किए जाने की निंदा की है। दोनों कांडों के खिलाफ आंदोलनरत नागरिकों के आंदोलन का समर्थन किया है।Bihar News- CPI(ML) and Bihar State Business Federation looted a gold merchant's shop in broad daylight in Gorol and the criminals are yet to be arrested

भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, गोरौल के माले नेता वीर चंद्र दास, व्यवसायी महासंघ वैशाली जिला के नेता मजिंदर शाह, दिनेश प्रसाद गुप्ता, गंगा प्रसाद ने बताया कि वैशाली जिला सहित पूरे बिहार में व्यवसाईयों, और आम नागरिकों के साथ हत्या, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रहे हैं। सरकार व्यवसाईयों और आम नागरिकों को सुरक्षा देने में बिल्कुल विफल साबित हुई है। बिहार में कानून का राज लगभग समाप्त हो चुका है।

Bihar News- CPI(ML) and Bihar State Business Federation looted a gold merchant's shop in broad daylight in Gorol and the criminals are yet to be arrestedअपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ व्यवसाईयों को आम नागरिकों के साथ मिलकर सड़क पर उतरना होगा। यदि गोरौल के सोना व्यवसायी के लूट काण्ड, छात्र संजना हत्याकांड मैं शामिल अपराधियों को तीन दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाकपा-माले और व्यवसाय महासंघ स्थानीय स्तर पर जारी संघर्ष को समर्थन देते हुए, हाजीपुर जिला मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च संगठित करेगा। अपराधियों के संरक्षक भाजपा /जदयू सरकार के खिलाफ संघर्ष को आगे तक ले जाएगा।

Trending News