Bihar News-राजापाकर– राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी कॉलेज दयालपुर के सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया

Bihar News-Rajapakar-- World Population Day was celebrated in the auditorium of BMD College Dayalpur by the National Service Scheme
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /दयालपुर

कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की छात्रा पूजा सिंह ने किया. कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण देते हुए डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की जनसंख्या का संतुलन पर्यावरण के संतुलन में सहायक होता है .अगर मानव जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं करता है तो फिर प्रकृति विभिन्न प्रकार के प्रकोप के माध्यम से जनसंख्या को संतुलित बनाती है  ।Bihar News-Rajapakar-- World Population Day was celebrated in the auditorium of BMD College Dayalpur by the National Service Scheme

प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा की जनसंख्या दिवस का उद्देश्य मनुष्य को जागरूक करना है. क्योंकि हम भीड़ का हिस्सा बने या स्वस्थ समस्या का हिस्सा बने यह मानव की जीवन पद्धति पर निर्भर करता है. विकास के लिए जनसंख्या का प्रकृति में संतुलन आवश्यक है. आज हम केवल अपने बारे में नहीं बल्कि विश्व के बारे में भी सोचना है. जनसंख्या के बोझ से सामाजिक और व्यवस्था बढ़ती है. इससे शिक्षा अर्थशास्त्र एवं चिकित्सा पर  प्रभाव बढ़ता है।

Bihar News-Rajapakar-- World Population Day was celebrated in the auditorium of BMD College Dayalpur by the National Service Schemeजनसंख्या नियंत्रण हो तो हम प्राकृतिक संसाधन से समाज के सभी वर्ग का विकास सुगमता से कर सकते हैं. कार्य का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया. मौके पर डॉक्टर अभिरंजन, प्रोफेसर सोनी कुमारी एवं छात्र सचिन कुमार सहित अन्य छात्र छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया ।

Trending News