Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews महिला संवाद की मांग पर सरकार का त्वरित निर्णय — सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि

जनवाद टाइम्स 12 July 2025
BiharNews Government's quick decision on the demand of Mahila Samvad - Historical increase in social security pension
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब तक मिलने वाली ₹400 की मासिक पेंशन को बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है। यह निर्णय महिला संवाद के दौरान महिलाओं द्वारा रखी गई मांग के आधार पर लिया गया, जिसे राज्य सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही की।

BiharNews Government's quick decision on the demand of Mahila Samvad - Historical increase in social security pension
इस निर्णय की घोषणा मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की, जिसे जिले के सभी 57 संकुल संघों में जीविका दीदियों ने लाइव देखा। दीदियाँ इस अवसर को उत्सव के रूप में मना रही हैं और सरकार के इस कदम का स्वागत कर रही हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा की नई बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। इस पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था से लाभार्थियों में विश्वास और उत्साह की भावना और भी प्रबल हुई है।
ऐसे ही एक आयोजन में बेतिया सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आर.के. निखिल ने जानकारी देते हुए बताया “महिला संवाद के दौरान महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने की जोरदार मांग रखी थी। यह बहुत हर्ष का विषय है कि सरकार ने महिलाओं की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए इस पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लिया। अब लाभार्थियों को ₹1100 प्रति माह प्राप्त होंगे, जिससे वे अपनी बुनियादी आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्च भी आसानी से वहन कर सकेंगीं।”
बरबत सेना पंचायत की गजपति देवी, जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की लाभार्थी हैं, ने भावुक होते हुए कहा“पहले ₹400 में दवा तक का खर्च नहीं निकलता था। अब ₹1100 की पेंशन से बहुत राहत मिलेगी।

BiharNews Government's quick decision on the demand of Mahila Samvad - Historical increase in social security pension

बीमार होने पर वो दवा ले सकेंगी, थोड़ी बहुत घरेलू ज़रूरतें भी पूरी कर सकेंगीं।”इसी प्रकार अन्य कई दीदियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Post navigation

Previous: Biha rNews सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अब 400 रुपए से बढ़कर 1100 रुपए हुई
Next: Bihar News विश्व जनसंख्या दिवस :जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में हुई परिवार नियोजन मेला की शुरुआत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.