Bihar News-जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक संपन्न

Bihar News-District Program Implementation Committee (Twenty Point) meeting concluded
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

वैशाली में योजनाओं की प्रगति संतोषजनक : प्रभारी मंत्र
जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर प्रगति में और गति लाएं : प्रभारी मंत्री

 

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक आज समाहरणालय सभागार, हाजीपुर में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री-सह- सरकार के ऊर्जा , योजना एवं विकास मंत्री माननीय श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की।Bihar News-District Program Implementation Committee (Twenty Point) meeting concluded

बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने माननीय मंत्री एवं उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में सरकार के कई महत्वपूर्ण योजनाएं का संचालन सुचारू ढंग से हो रहा है, समाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन स्कीम में राशि वृद्धि, डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार प्रमुख 22 योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें लोग बड़ी तादाद में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए भी विशेष अभियान चल रहा है।

बैठक में पीपीटी के माध्यम से उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं तथा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में हाजीपुर विधायक श्री अवधेश कुमार सिंह, वैशाली विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, महुआ विधायक श्री मुकेश रौशन, लालगंज विधायक श्री संजय कुमार सिंह सहित नगर निकायों के कई जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं जैसे स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, डॉक्टरों की कमी, बिजली आपूर्ति, नल-जल योजना, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि विषयों को बैठक में उठाया।

माननीय मंत्री ने सभी सदस्यों से कहा कि संबंधित बिंदुओं को लिखित रूप में जिलाधिकारी को सौंपें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, परिवहन, पंचायती राज, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सहित सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

माननीय मंत्री द्वारा वैशाली जिला में विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया गया।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर प्रगति को और गति दें, ताकि जिले का चहुंमुखी विकास हो सके।Bihar News-District Program Implementation Committee (Twenty Point) meeting concluded

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा, अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।जनप्रतिनिधियों ने भी जिले में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त करने के साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं और जरुरतों को भी बैठक में रखा।

Trending News