Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:स्वयं प्रभा चैनल के लिए 400 वीडियो लेक्चर बनाएगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय

जनवाद टाइम्स 3 July 2025
Prayagraj News:स्वयं प्रभा चैनल के लिए 400 वीडियो लेक्चर बनाएगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजषि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के तिलक सभागार में सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के तत्वाधान में स्वयं प्रभा कार्यक्रम के संचालन और क्रियान्वयन के लिए बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

IMG 20250703 WA0068
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय में स्वयं प्रभा चैनल के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 400 वीडियो लेक्चर तैयार किए जाने हैं। इसके लिये लेक्चर की तैयारी पूरी कर लें। कार्यक्रमों की शूटिंग शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर ए के मलिक सभी समन्वयकों को शेड्यूल बनाकर वितरित करेंगे। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक 1000 वीडियो लेक्चर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिन शिक्षकों ने अभी तक प्रपोजल नहीं दिया है वे शीघ्र अपना प्रपोजल दे दें। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि हमारा उद्देश्य डिस्टेंस एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी के रूप में ख्याति अर्जित करना है। कार्यशाला के दौरान कलपति ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों के उत्साह वर्धन के साथ-साथ तकनीकी और बुनियादी जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय स्वअध्ययन सामग्री के साथ-साथ अब तकनीकी रूप से भी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वयं प्रभा कार्यक्रम प्रसारण के जरिए आम जनमानस तक विभिन्न विषयों की जानकारी पहुंचाएगा।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर अजेंद्र कुमार मलिक ने विस्तार से सभी को स्वयंप्रभा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से स्वयं प्रभा कार्यक्रमों का प्रारूप बनाया जाता है और वर्तमान में किस तरह से वर्चुअल दुनिया में स्वयं प्रभा कार्यक्रम शिक्षा और ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। तकनीकी संसाधनों और विज्ञान के युग में आम जनमानस तक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को साकार करते उत्तर प्रदेश राजषि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परिकल्पना में स्वयं प्रभा एक निर्णायक कदम होगा।

Prayagraj News: Rajarshi Tandon Open University will create 400 video lectures for Swayam Prabha channel
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि स्वयं प्रभा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 12 शिक्षकों के बनाए गए प्रस्ताव स्वीकृत हैं और इसी कड़ी में अन्य प्रस्तावों की भी रूपरेखा तैयार की गई।

Prayagraj News:स्वयं प्रभा चैनल के लिए 400 वीडियो लेक्चर बनाएगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय

कार्यक्रम की रूपरेखा स्वयं प्रभा के नोडल प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने प्रस्तुत की। संचालन सेंटर फॉर ऑनलाइन सेंटर की सहायक निदेशक डॉ साधना श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ सी.के. सिंह ने किया। स्वयं प्रभा कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय सभी विद्या शाखों के निदेशकगण, विश्वविद्यालय के शिक्षक आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य के साथ-साथ विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सम्भावित बाढ से निपटने हेतु अपनी अपनी तहसीलों में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर ले-अपर जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News:रोजगार मेले का आयोजन 16 जुलाई को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.