Bihar News-राजापाकर—शहीदों के मजार पर हर वर्ष लगेंगे मेले वतन पर मरने वालों का बाकी यही दशा होगा

Bihar News-Rajapakar---Fairs will be held every year at the martyrs' graves, this will be the fate of those who die for the country
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

ऐसा ही कुछ चरितार्थ होता है अमर शहीद हवलदार तारकेश्वर राय के पर. राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के वार्ड नंबर 04 बनवीरा निवासी शहिद तारकेश्वर राय की 15वीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ के जवान, परिजन एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीद हवलदार तारकेश्वर राय के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया ।

Bihar News-Rajapakar---Fairs will be held every year at the martyrs' graves, this will be the fate of those who die for the country

इस मौके पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर के एस आई जीडी हरिशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि 29 जून 2010 को छत्तीसगढ़ में 39 बटालियन की टुकड़ियां प्रशासनिक वाहनों को सुरक्षित रास्ता देने के लिये छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में रोड़ ओपनिंग ड्यूटी पर थी. कार्य पूर्ण होने के उपरांत सभी टुकड़ियों को अपने आधार कैम्पों की ओर लौटने के निर्देश दिये थे. ऐसी ही एक टुकड़ी जब गांव महाराबेड़ा के पास से गुजर रही थी तो माओवादियों ने घात लगा कर टुकड़ी पर हमला किया. बल टुकड़ी ने जतिन गुलाटी, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में तुरंत पोजीशन लेकर फायर का जवाब दिया और भारी फायर की परवाह किये बिना माओवादियों पर  आक्रमण कर दिया. जैसे ही टुकड़ी  आक्रमण के लिये आगे बढ़ी तो माओवादियों ने उनके पीछे लगायी गई घात से भी फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से फायरिंग के बीच फसी टुकड़ी ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और सहायक कमांडेंट जतिन गुलाटी ने अपनी टुकड़ी को दो हिस्सों में बांट कर दोनों ओर से आ रही फायरिंग का जवाब देना शुरू कर दिया।

Bihar News-Rajapakar---Fairs will be held every year at the martyrs' graves, this will be the fate of those who die for the country

जैसे ही बल की टुकड़ी ने माओवादियों पर आक्रमण तेज किया‌ माओवादियों ने हर उस स्थान पर आईईडी विस्फोट करना शुरू कर दिया. जहां बल के सदस्य आड़ ले सकते थे. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सहायक कमांडेंट जतिन गुलाटी ने टुकड़ी का हौसला बनाए रखा और उन्हें आक्रमण तेज करने के लिए उकसाते रहे. इसी बीच माओवादियों के और दल इस आक्रमण में शामिल हो गये और उन्होंने बल की टुकड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. बल की टुकड़ी अपने कमांडर के नेतृत्व में दो घंटे तक माओवादियों से लोहा लेती रही जब तक कि मदद के लिये बल की अन्य टुकड़ियां वहां नहीं पहुंच गयी. इस आपरेशन में बल के 27 वीर कार्मिक अपने अंतिम सांस तक देश सेवा के अपने कर्तव्य पथ पर लड़ते रहे और अंत में मातृभूमि के चरणों में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये इन भीषण परिस्थितियों में बल की टुकड़ी का नेतृत्व करने, वीरता, साहस और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के लिये शहीद जतिन गुलाटी, सहायक कमांडेंट और हवलदार आर एन दास को मरणोपरांत वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. श्रद्धांजलि देने वालों में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर के एसआई जीडी  हरिशंकर प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम प्रसाद, कांस्टेबल शैलेश खरवार, कांस्टेबल आनंद कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपू कुमार पटेल, शहीद की धर्मपत्नी निर्मला देवी, पुत्र नीतीश कुमार, पंचायत के सरपंच हरि मंगल राय, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सिंह, राजीव कुमार, राम शंकर राय, सुखाई दास, रंजीत कुमार सिंह, बैद्यनाथ राय, मुकेश राय, सत्येंद्र राय उपस्थित हुए तथा शहीद हवलदार तारकेश्वर राय के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।

Trending News