Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ
  • Breaking News

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ

जनवाद टाइम्स 28 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Massive tree plantation campaign started in Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कृषि विद्या शाखा तथा महिला अध्ययन एवं विस्तारित गतिविधि केंद्र के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के यमुना परिसर में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने महोगनी का पौधा लगा कर की।

Prayagraj News: Massive tree plantation campaign started in Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगा कर प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की रक्षा जरूरी है, इसके लिए उन्होंने वहां उपस्थित 50 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक पौधे की रक्षा के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि वह प्रत्येक पौधे का अनुश्रवण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चातुर्मास में वृक्षारोपण अभियान चलता रहेगा। महोगनी, गुलाचीन, किन्नू आदि पौधों को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में रोपित किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने कुलसचिव को तीनों परिसर में खाली पड़ी जगह पर वृक्षारोपण अभियान के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया।Prayagraj News: Massive tree plantation campaign started in Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

प्रारंभ में कुलपति का स्वागत कृषि विज्ञान विद्या शाखा तथा महिला अध्ययन एवं विस्तारित गतिविधि केंद्र की प्रभारी प्रोफेसर श्रुति ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर श्रुति ने बताया कि वृक्षारोपण से जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है तथा प्रदूषण के रोकथाम में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन सचिव डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आनंदानंद त्रिपाठी को यमुना आवासीय परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए अधिकृत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत यमुना परिसर के अंदर झाड़ियों को कटवाकर कूड़ामुक्त किया जाय। कुलपति के इस आदेश पर अंत:वासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: आम महोत्सव में आम के उत्पाद के प्रदर्श लगाने हेतु इच्छुक कृषक 01 जुलाई तक प्रदर्श के विवरण करें जमा
Next: Prayagraj News:विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’’ कृषि और किसानों को बनायेगी समृद्ध

 

राशिफल

You may have missed

बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d