Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :उर्वरकों की बिक्री में अनियमितता पर 03 लाईसेंस निरस्त और 06 निलम्बित

जनवाद टाइम्स 28 June 2025
Prayagraj News: 03 licenses cancelled and 06 suspended due to irregularities in the sale of fertilizers

रिपोर्ट विजय कुमार

विगत एक सप्ताह में जनपद में नियमित उर्वरक बिक्री करने पर जिला कृषि अधिकारी के0के0 सिंह ने कार्यवाही करते हुये 03 उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्त और 06 के उर्वरक बिक्री लाईसेंस को निलम्बित कर दिया गया है।

Prayagraj News: 03 licenses cancelled and 06 suspended due to irregularities in the sale of fertilizers
जनपद के कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुुुक्त उर्वरक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु जिला कृषि अधिकारी जनपद द्वारा विभिन्न तहसीलों के उर्वरक बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि फुटकर उर्वरक विक्रेताओं द्वारा स्टाक एवं रेट बोर्ड नही लगाया गया है तथा विक्रय रजिस्टर या तो नही बनाया गया है अथवा उसमें सही तरीके से अंकन नही किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सम्बन्धित विक्रेताओं द्वारा जोत के आधार पर बिक्री नही की जा रही हैै। साथ ही साथ पी0ओ0एस0 मशीन में उपलब्ध स्टाक और मौके पर उपलब्ध स्टाक में अन्तर भी पाया गया। कुछ विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि पर उर्वरकों की बिक्री की भी शिकायतें प्राप्त हो रही थी। मेसर्स चाहत फर्टिलाइजर्स, मेसर्स प्रियंाशी खाद भण्ड़ार, मेसर्स कृषि सेवा केन्द्र के उर्वरक लाईसेंस अनियमितता पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये हैं।
जिला कृषि अधिकारी के0के0 सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त व्यवसायियों को पी0ओ0एस0 के माध्यम से ही कृषकों को उर्वरकों के विक्रय का कार्य किया जाना है। साथ ही प्रतिष्ठान पर उर्वरकों के मूल्यों को स्टाक एवं रेट बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है ताकि कृषक भाईयों को निर्धारित दरों पर गुुणवत्तायुक्त उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला कृषि अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, टैगिंग, बिना पी0ओ0एस0 के उर्वरकों की बिक्री, बिना जोत के आधार पर उर्वरक विक्रय, सीमावर्ती जनपद/प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति/वितरण की स्थिति प्रकाश में आने पर सम्बन्धित दोषी विक्रेता के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। साथ ही कृषक भाईयों को आश्वस्त किया कि खरीफ में बोयी जाने वाली फसलों हेतु जनपद में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है एवं उसके वितरण हेतु विकासखण्डवार कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है ताकि कृषक भाईयों को सुुगमतापूर्वक स-समय उर्वरकों की आपूर्ति सुुनिश्चत करायी जा सके। कृषक भाईयों से अपील की जाती है कि फसल संस्तुति के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करें ताकि भूमि की उर्वरता बनी रहे। किसी भी समस्या/शिकायत हेतु कृषक भाई जिला कृृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बर 7839882319 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Prayagraj News: 03 licenses cancelled and 06 suspended due to irregularities in the sale of fertilizers
वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में वर्तमान में यूरिया 50125 मी0टन, डी0ए0पी0 6415 मी0टन, एन0पी0के0 14235 मी0टन, एम0ओ0पी0 1571 मी0टन तथा एस0एस0पी0 6802 मी0टन उपलब्ध है। जनपद की मांग एवं आवश्यकतानुरूप समय-समय पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शासन द्वारा उर्वरकों की आपूर्ति करायी जा रही है।

क्र0 सं0 उर्वरक अधिकतम खुदरा मूल्य (रू0में)
1 यूरिया 266.50
2 डी0ए0पी0 1350.00
जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। समस्त विक्रेताओं को निर्देश दे दिये गये हैं कि निर्धारित मूल्य पर जोत के अनुसार कृषकों को उर्वरकों की बिक्री करें। किसी प्रकार की अनियमितता करने पर कठोर कार्यवाही की जायेग।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक अत्याधुनिक सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समन्वय बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर बाजार में आग से जली बांस की कोठी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड सेवा बंद होने पर विरोध
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश
  • वैशाली के राजापाकर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं को संगठन व डिजिटल रणनीति का प्रशिक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.