Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 26 June 2025
Pratapgarh News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave the message of environmental protection by planting a sapling in the police line
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के तुलसीसदन में आपातकाल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ने आपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को किया सम्मानित हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान-उप मुख्यमंत्री आपाताकाल जैसा दिन हमारी सरकार नहीं आने देगी-उप मुख्यमंत्री कांग्रेस की सरकार ने सत्ता बचाने के लिये संविधान का दुरूपयोग किया-उप मुख्यमंत्री दिनांक 25 जून 2025 प्रतापगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री में केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन हेलीपैड पहुॅचने पर मार्च पास्ट की सलामी ली।

Pratapgarh News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave the message of environmental protection by planting a sapling in the police line

हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री का विधायक सदर राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवस्ताव, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने बुके देकर स्वागत किया। उसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ माँ के नाम से आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपित किये। उसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री ने संई काम्प्लेक्स सभागार में पत्रकार बन्धुओं के साथ आपातकाल दिवस के अवसर पर प्रेसवार्ता की।
50वें आपातकाल दिवस के अवसर पर तुलसीसदन (हादीहाल) में आयोजित कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान आपातकाल लगाये जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तुलसीसदन में आपातकाल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी लगायी उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों के सम्मान में 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आन्तरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किये जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, आज भी नियत इनकी अच्छी नहीं है। कांग्रेस सरकार ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका सहित लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों को बंधक बनाकर सत्ता के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर ऐसा हमला हुआ कि बड़े-बड़े अखबारों की बिजली काट दी गई, सेंसरशिप लगाई गई और पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया। आपातकाल के समय जबरन पुरूषों की नसबन्दी कराने का कार्य किया गया। उन्होने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्र और अमर है हम अपने संविधान की हत्या करने नहीं देगें। कांग्रेस शासन में लोकतंत्र का ऐसा पतन हुआ कि जेलो में बन्द लोगों को अपने परिजनों की अंतिम क्रिया में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी गयी। जो संविधान बाबा साहेब अम्बेडकर ने जनता को अधिकार देने के लिये बनाया था कांग्रेस ने उसी को हथियार बनाकर जनता के अधिकार छीन लिये। आपातकाल के बुरे दिनों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिये हर सम्भव प्रयास करें। उन्होने कहा कि 25 जून जैसा दिन हमारी सरकार आने नहीं देगी। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता बचाने के लिये संविधान का दुरूपयोग किया। वर्ष 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है वह संविधान की रक्षा कर रहे है और वर्ष 2017 में जब से डबल इंजन की सरकार बनी तब से काफी बदलाव हुये है। आज हमारी सरकार शहरों में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली दे रही है, यदि कहीं पर ट्रान्सफार्मर जल जाता है तो बिना पैसों के तत्काल ट्रान्सफार्मर बदला जाता है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है जिसमें हर नौजवान को नौकरी, हर गरीब को घर मिल सके। डबल इंजन की सरकार बनाने में जनता का बहुत बड़ा योगदान है। बाबा साहब के संविधान की देन है कि आज देश में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान-2023 पारित होने विधानसभा व लोकसभा 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया। हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होने कहा कि महिलायें सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं है। उन्होने आम जनमानस से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जाये और यदि कार्य नहीं होता है तो लखनऊ में मेरे आवास 7-कालीदास मार्ग पर शिकायत दर्ज करायें और उसका समाधान कराया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में अपराधियों, गुण्डों, भू-माफियाओं, नकल माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाहियॉ हो रही है, यदि किसी ने आंख उठाने की कोशिश की तो उनका स्थान जेल है। उन्होने कहा कि जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं है और यह ताकत हमें डा0 भीमराव अम्बेडकर ने दिया है। संविधान ने हमे अधिकार दिया है कि हम किसी भी स्तर का चुनाव होगा उस चुनाव में मतदान करके अपना प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद चुनने का कार्य जनता कर सकती है।
इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अमरनाथ यादव ने आपातकाल पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के उपरान्त उप मुख्यमंत्री ने 19 लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आये हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा, पवन गौतम महामंत्री व अंगद मौर्या ने उप मुख्यमंत्री को बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Pratapgarh News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave the message of environmental protection by planting a sapling in the police line

इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व भाजपा जिलध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, देवानन्द त्रिपाठी, जवाहर लाल श्रीवास्तव, स्वामी नाथ शुक्ला, के0के0 सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम व सतीश चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक/जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन व भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– थाना परिसर राजापाकर में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को ले प्रखंड क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया
Next: Agra News :  चौपाटी पर ईवी युग की शुरुआत, मंडलायुक्त ने किया चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.