Bihar News लापरवाही के मामले में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित

Bihar News लापरवाही के मामले में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
21 जून 25 को चनपटिया थाना के चुहड़ी गांव के निवासी नंदू राम का लड़का दीपू कुमार एवं अखिलेश कुमार पिता जोगेंद्र शाह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेतिया से चुहड़ी जा रहे थे।

Bihar News लापरवाही के मामले में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित

जैसे ही दोनों आजाद चौक पर पहुंचे तथा अपने घर की ओर मुड़ने के क्रम में पीछे से तेज गति से आता हुआ दूसरा मोटरसाइकिल सवार द्वारा धक्का मार दिया गया। जिसमें चुहड़ी निवासी दीपू कुमार एवं अखिलेश शाह जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को सिरसिया थाने के डायल 112 पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर ज़ख्मी दीपु कुमार को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में दिनांक 24. 06.2025 को दीपु कुमार की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा आज शव को सिरसिया थाने में रखकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई।Bihar News लापरवाही के मामले में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित

घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर विधि व्यवस्था का नियंत्रण किया गया तथा मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु GMCH बेतिया भेजा गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा सिरसिया थाना के थानाध्यक्ष की लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Trending News