Prayagraj News:पंचतत्व ने बनाई मुक्त विश्वविद्यालय में सिंदूर वाटिका

Prayagraj News: Panchtatva created Sindoor Vatika in Open University
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित पंचतत्व सिंदूर यात्रा के पहुंचने पर सिंदूर वाटिका बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

IMG 20250623 WA0089

पंचतत्व संस्था की सस्थापक वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के साथ विश्वविद्यालय के यमुना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंदूर, चंदन, तेजपत्ता, इलायची, पाकड़, नीम और गंधराज के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने बताया कि 5 जून को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिह के बंगले पर सिंदूर का पौधा लगाकर पांच राज्यों के 7000 किलोमीटर की वाहन यात्रा प्रारंभ की गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान गुजरात के बाद यात्रा पुनः वाराणसी होते हुए प्रयाग पहुंची है। इस यात्रा में 38000 लोग जुड़े और ढाई लाख पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही सिंदूर वटिका के लिए 11 लाख सिंदूर के बीजों का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान 21 कुलपतियों ने अपने कैंपस में पौधारोपण किया। उन्होंने प्रोफेसर सत्यकाम के साथ आज यमुना परिसर में वृक्षारोपण कर सिंदूर वाटिका का शुभारंभ किया।

IMG 20250623 WA0090

सुश्री पाठक ने बताया कि विगत 10 वर्षों में पंचतत्व संस्था द्वारा 25 लाख पौधे रोपित किया जा चुके हैं। इसके साथ ही महाकुंभ में 25 लाख पौधों का वितरण थाली एवं कपड़े के थैलों के साथ किया जा चुका है। मूलत बदायूं उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिप्रा पाठक ने समाज सेवा का पाठ अपनी दादी से सीखा। उनकी दादी स्वर्गीय सतोष कुमारी पाठक 20 वर्षों तक विधायक रहीं। अभी तक 13000 किलोमीटर की पदयात्रा कर चुकी शिप्रा पाठक ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, नदी संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, भारतीय संस्कृति का विस्तार, तालाबों का पुनरुद्धार तथा पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार करना है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से आगे बढ़ते हुए यात्रा लखनऊ में गोमती के किनारे विश्राम लेगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने शिप्रा पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाना बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार भी विभिन्न अभियान चला रही हैं । जिसके अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम का भी पौधारोपण कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया।

Prayagraj News: Panchtatva created Sindoor Vatika in Open University

इस अवसर पर प्रोफेसर शिव शंकर सिंह, कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, डॉ देवेश रंजन त्रिपाठी, प्रोफेसर ए के मलिक, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Trending News