BiharNews मनरेगा अनियमितता में डाटा ऑपरेटर की सेवा समाप्त, जेई से स्पष्टीकरण

BiharNews Data operator's service terminated in MNREGA irregularities, clarification sought from JE
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
मैनाटॉड प्रखण्ड में मनरेगा योजना के तहत अवैध राशि वसूली से संबंधित सूचना की जाँच जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निदेश पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय जॉच दल (अनुमण्डल पदाधिकारी, नरकटियागंज एवं जिला वित्त प्रबंधक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया) द्वारा किया गया है।BiharNews Data operator's service terminated in MNREGA irregularities, clarification sought from JE

प्राप्त जॉच प्रतिवेदन में कनीय अभियन्ता, मनीष रंजन द्वारा कीर्ति आजाद उर्फ राहुल, कम्प्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से मनरेगा योजना में एम०बी० संधारित करने के बदले अजय कुमार साह से अवैध राशि की वसूली की गई है, जो मनरेगा नियमों के प्रतिकूल एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता को प्रदर्शित करता है। प्राप्त UPI मनी ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट में राहुल बेलवा टोला अंकित है, जिन्हें अलग-अलग तिथियों पर राशि प्राप्त हुई है।BiharNews Data operator's service terminated in MNREGA irregularities, clarification sought from JE

वायरल विडियो की पुष्टि के उपरांत जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा मैनाटॉड प्रखण्ड में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मनीष रंजन, कनीय अभियंता एवं दैनिक वेतन भोगी कम्प्यूटर ऑपरेटर कीर्ति आजाद उर्फ राहुल के विरूद्ध मैनाटॉड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका काण्ड सं० 120/25, दिनांक 19.06.2025 है। साथ ही श्री कीर्ति आजाद उर्फ राहुल को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त करने तथा मनीष रंजन, कनीय अभियंता (मनरेगा) को उक्त कृत्य के लिए संविदा समाप्ति के बिन्दु पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Trending News