Bihar News-बिहार के कलाकारों का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण 

Bihar News-Registration of artists of Bihar through online portal
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार सरकार ने राज्य के कलाकारों के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया है ।

Bihar News-Registration of artists of Bihar through online portal

इस पोर्टल के माध्यम से सभी कलाकार अपना पंजीयन करना‌ सुनिश्चित करें। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के कलाकारों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों ,पुरस्कारों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना है। कला ,संस्कृति पदाधिकारी ,वैशाली ने कहा कि जिले के सभी कलाकारों से अनुरोध हैं कि वे ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल https :// artistregistration.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन करना सुनिश्चित करें ताकि सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ आप तक पहुंच सके । इसके साथ ही पंजीकृत कलाकारों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। पंजीकृत कलाकारों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के अवसर प्रदान किए जाएंगे । साथ ही कला से जुड़े हुए पुरस्कारों और मान्यताओं के लिए आपका नामांकन किया जा सकता है। पोर्टल के माध्यम से कलाकार अपना पंजीकरण इस तरह से कर सकते हैं। 1. पोर्टल पर जाकर Register Now विकल्प का चयन करें । 2.मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करें । 3. पंजीकरण के बाद प्रत्येक कलाकार को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जो सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आवश्यक होगी।

Bihar News-Registration of artists of Bihar through online portal
कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार ,पटना की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।अभी तक बिहार के सभी कलाकारों को बिना पंजीकरण के ही अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलता रहा है,लेकिन आने वाले समय में पंजीकृत कलाकारों को ही कार्यक्रम करने या अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जा सकेगा। इसलिए सभी कलाकार ससमय अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Trending News