Bihar News प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी के आयुष चिकित्सक, डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता को शोकॉज

Bihar News Show cause notice to Dr Ashok Kumar Gupta, Ayush doctor of Primary Health Center, Madhubani
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता एवं जनमानस के कल्याण हित में घोर लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी के आयुष चिकित्सक, डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की .मांग की है। इसके साथ ही इनका एक दिन का वेतन भी अवरूद्ध किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में इनके विरूद्ध आरोप गठित कर विभागीय कार्यवाही संचालन हेतु उच्चाधिकारियों को अनुशंसा कर दी जायेगी।Bihar News Show cause notice to Dr Ashok Kumar Gupta, Ayush doctor of Primary Health Center, Madhubani

ज्ञातव्य हो कि अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार द्वारा दिनांक-15.06.2025 को देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोस्टर के अनुसार प्रतिनियुक्त डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये। इनसे लगातार सम्पर्क करने का प्रयास करने पर भी सम्पर्क नहीं हो सका। उक्त के आलोक में एसडीएम, बगहा द्वारा जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण को कर्तव्य से अनुपस्थित डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा। इस परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को शोकॉज करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।Bihar News Show cause notice to Dr Ashok Kumar Gupta, Ayush doctor of Primary Health Center, Madhubani

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी के आयुष चिकित्सक, डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

Trending News