Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रेम, भाईचारा व सामाजिक न्याय आधारित समाज चाहते थे संत कबीर:गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 June 2025
Bihar News Saint Kabir wanted a society based on love, brotherhood and social justice: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

नगर निगम क्षेत्र के बरवत प्रसराईन स्थित संत कबीर मठ में संत कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह के संयोजक कन्हैया लाल बौद्ध के नेतृत्व में दर्जनों कबीरपंथी महिला पुरुषों ने महापौर के साथ आमंत्रित अन्य संतों का अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मठ में महात्मा कबीर की नवस्थापित प्रतिमा का महापौर गरिमा देवी सिकारिया अन्य आमंत्रित संत गण के साथ समारोह पूर्वक अनावरण किया।Bihar News Saint Kabir wanted a society based on love, brotherhood and social justice: Garima

इसके बाद प्रतिमा की पूजा आरती करते हुए महापौर ने कहा कि आज के विषमतावादी और जाति, पंथ व धर्म के आधार पर बंटे सामाजिक परिवेश में महात्मा संत कबीर की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। महापौर ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे नगर निगम के हमारे सैकड़ों भाई बहनों के मन में संत कबीर जी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि महात्मा कबीर वैचारिक रूप से जाति, धर्म और आडंबरों के खिलाफ थे। उन्होंने ऐसा समाज बनाने का सपना देखा था जो प्रेम, भाईचारा और सामाजिक न्याय पर आधारित हो। इससे पूर्व समारोह के संचालक संत अजय देव ने बताया कि जारी भजन कीर्तन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Bihar News Saint Kabir wanted a society based on love, brotherhood and social justice: Garima

उसके बाद देर रात तक समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, गोरखपुर आदि के विभिन्न कबीरपंथी मठों से पधारे संत राम प्रसाद, गुरु अजय देव आचार्य, त्रिपुरारी साहब, महंत नरसिंह स्वामी आदि आमंत्रित संत गण का प्रवचन उपदेश का कार्यक्रम होगा।

Post navigation

Previous: Praygraj News:नासिक में होने वाले महाकुंभ के दृष्टिगत महाराष्ट्र सरकार की मुख्य सचिव ने प्रतिनिधि मंडल सहित महाकुंभ 2025 में तैनात प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की
Next: Bihar News पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 78 शिक्षा सेवक एवं 40 तालिमी मरकज के रिक्त पदों पर कराया जाएगा नियोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.