Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 2.34 करोड़ की लागत से मनोरम रूप में विकसित होगा बड़ा रमना मैदान:गरिमा

जनवाद टाइम्स 12 June 2025
Bihar News Bada Ramna Maidan will be developed in a picturesque manner at a cost of 2.34 crores: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर के ऐतिहासिक धरोहर बड़ा रमना मैदान को 2,33,73,128 की लागत से एक मनोरम पार्क के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना को नगर विकास एवम आवास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

IMG 20250612 WA0112

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जिला के अनेक प्रतिनिधि खेल प्रेमियों द्वारा अनेक अवसरों पर इसकी मांग की जाती रही है। इसको लेकर दशकों से बदहाल और उपेक्षित बड़ा रमना मैदान जैसे जिला स्तरीय ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप आकर्षक रूप में बदलने की उनकी योजना को विभागीय स्वीकृति मिली है। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग को रमना मैदान के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित करीब ढाई करोड़ की योजना का प्रस्ताव विगत महीने भेजा गया था। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के पूरी होने के बाद इसकी सुरक्षा- निगरानी तीसरी आंख अर्थात सीसीटीवी के माध्यम से करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने बताया कि इस जिला स्तरीय धरोहर रूपी इस संपूर्ण मैदान का पार्क के रूप विकसित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि होगी। विभाग से प्रशासनिक स्वीकृत डीपीआर के आधार पर महापौर ने बताया कि रमना मैदान की साफ सफाई और समतलीकरण के बाद चहारदीवारी के पास पेड़ और खाली जगह पर आधुनिक घास लगाई जायेंगी। इसके साथ ही पाथवे, चार गजीबो, आराम बैंचों के साथ पर्याप्त हाई मास्क लाइटों के अलावा तीन योग कुटीर, दो गार्ड रूम, महिला पुरुष और गार्ड के लिए अलग अलग शौचालय बोरवेल का निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर का पांच साल के रखरखाव की व्यवस्था पर भी योजना के डीपीआर में निर्धारित किया गया है।

Bihar News Bada Ramna Maidan will be developed in a picturesque manner at a cost of 2.34 crores: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि रमना मैदान के सौंदर्यीकरण की निविदा बहुत जल्द जारी की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News-अपनी जवाबदेही निभाने में विफल राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पद से हटाने के मांग 
Next: BiharNews जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व कार्यों को ससमय करें निष्पादित- संजय सरावगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.