Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News दशकों से उपेक्षित संतघाट-मुक्तिधाम का 34.63 लाख से जीर्णोद्धार व विस्तार बड़ी उपलब्धि:गरिमा

जनवाद टाइम्स 25 May 2025
Bihar News Renovation and expansion of Santghat-Muktidham, neglected for decades, with 34.63 lakhs is a big achievement: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दशकों की उपेक्षित और बदहाल पड़े नगर निगम क्षेत्र के समीपवर्ती “संतघाट-मुक्तिधाम” का जीर्णोधार और जरूरी सुविधाओं का नवनिर्माण का कार्यादेश सौंपते आज मुझे बेहद खुशी हो रही है। नगर निगम बोर्ड से बीते साल 2023 में ही स्वीकृति के बाद इसके नवनिर्माण के लिए निविदा जारी की गई थी।

Bihar News Renovation and expansion of Santghat-Muktidham, neglected for decades, with 34.63 lakhs is a big achievement: Garima
श्रीमती सिकारिया ने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलन के आधार पर मुक्तिधाम के नवनिर्माण में कुल 34,63,901 रूपये की लागत की स्वीकृति दी गई है। महापौर ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान दर्जनों गणमान्य लोगों के अनुरोध के साथ ही सामाजिक संगठन मुक्ति धाम जीर्णोद्धार समिति के एजक्विटिव सुभाष रूंगटा के अनुरोध पत्र के आलोक में पर्यावरण सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मुक्तिधाम के नवनिर्माण की योजना का कार्यादेश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्णतया वैज्ञानिक व्यवस्था के अनुसार इस मुक्तिधाम का नवनिर्माण कराया जायेगा। जिसमें सामाजिक संगठन मुक्ति धाम जीर्णोद्धार समिति के अनुरोध पत्र में शामिल सुविधाओं को भी यथासंभव शामिल किया गया है। जिसके अनुसार मुक्तिधाम परिसर की घेराबंदी, सुविधाजनक शव प्लेटफॉर्म भी बनेंगे। इसके साथ ही लकड़ी रखने, स्नान करने, स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से उत्तम प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन की सुविधा और व्यवस्थित वेटिंग हॉल का निर्माण शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मुक्ति धाम के बड़े आयरन गेट निर्माण के साथ मेन रोड से उस प्रवेश द्वार तक पीसीसी लिंक रोड का निर्माण भी कराया जायेगा। करीब 120 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पीसीसी सड़क, मेन रोड से 76 फीट लंबा एवं 10 फीट चौड़ा पीसीसी रैंप, रैंप के बाद शेड के बगल तक मिटटी भराई करके 205 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पेबर ब्लॉक लगाते हुए दोनों तरफ सपोर्टिंग वॉल का निर्माण,रोड से उतरने वाली सभी सीढ़ियों में चेकर टाईल्स लगाने की योजना पारित की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसमें साढ़े 30/18 फिट के दो एवं साढे 30/19 फीट के तीन नए शेड, पूर्व से लगे सभी स्टैंड की मरम्मती, विश्रामालय की पूर्ण रिपेयरिंग एवं पेंटिंग,विश्राम वाले के नीचे वाले खुले भाग का तीन तरफ से वॉल जोड़ना और वहां तक पहुंचने की सिढ़ी बनाना शामिल है। इसके साथ ही मुक्तिधाम परिसर में स्वीकृत विश्रामालय के नीचे वाले नए कमरे में बैठने के लिए 31 फीट बाई डेढ़ फीट में आरसीसी स्लैब निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नीचे और ऊपर दोनों विश्रामालय में गेट एवं ग्रिल निर्माण के साथ 17.50/ 30.50 फीट वाले बैठका पर कोटा स्टोन से निर्माण और 40.50/21.50 फीट के पीसीसी फ्लोर फर्श का निर्माण कराया जाना शामिल है। नगर निगम बोर्ड, जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों अपने वर्षों के शतत प्रयासों के बाद मिली इस सफलता में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय सर के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि संतघाट का “मुक्ति धाम” हमारे नगर निगम क्षेत्र के अधिसंख्य परिवार के मृत लोगों के लिए ‘चीर शांति’ प्राप्ति का प्रतीक स्थल है।Bihar News Renovation and expansion of Santghat-Muktidham, neglected for decades, with 34.63 lakhs is a big achievement: Garima

यह एक ऐसा स्थान है जहां लोग अपने मृत प्रियजनों का अंतिम संस्कार करते हैं और मृत्यु के बाद जीवन के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। यह हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां मृत्यु के बाद मृत आत्मा को मुक्ति मिलती है।

Post navigation

Previous: Agra News : आईपीएल 2025 का रोमांच अब आगरा में 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड में होगा फैन पार्क का आयोजन
Next: Bihar News जिलाधिकारी ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.