Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : आईपीएल 2025 का रोमांच अब आगरा में 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड में होगा फैन पार्क का आयोजन

जनवाद टाइम्स 25 May 2025
Agra News : The excitement of IPL 2025 will now be seen in Agra, Fan Park will be organized at GIC Ground on 24th and 25th May
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

 

आगरा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ख़ुशी की बात है कि इस बार टाटा आईपीएल 2025 अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल फैन पार्क का आयोजन इस बार पहले से कहीं ज्यादा भव्य, जोशीला और दिलचस्प होने वाला है।Agra News : The excitement of IPL 2025 will now be seen in Agra, Fan Park will be organized at GIC Ground on 24th and 25th May

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित यह अनूठा फैन पार्क देशभर के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें से एक गर्व से आगरा भी है। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को यह सुनहरा अवसर मिलेगा कि वे 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में फैन पार्क का हिस्सा बनें और लाइव मैचों का आनंद जायंट स्क्रीन पर उठा सकें।

फैन पार्क में न केवल रोमांचक क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा, बल्कि फेस पेंटिंग, सीटियाँ, चीयरिंग, मस्ती, पागलपंती और फैन्स के लिए ढेरों मजेदार स्टंट्स भी होंगे। एंट्री फ्री है, जिससे कोई भी फैन इस अनुभव से वंचित नहीं रहेगा।

मौके पर म्यूज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल्स, और आधिकारिक आईपीएल स्पॉन्सर्स की खास एक्टिविटीज़ भी होंगी जो इस अनुभव को और भी खास बना देंगी। फैन पार्क का उद्देश्य है कि हर क्रिकेट प्रेमी को ऐसा महसूस हो जैसे वे स्टेडियम में ही बैठकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे हों।Agra News : The excitement of IPL 2025 will now be seen in Agra, Fan Park will be organized at GIC Ground on 24th and 25th May

इस आयोजन को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि, “हम आगरा वासियों को यह बेहतरीन अनुभव दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार आईपीएल का जादू हर किसी पर चढ़कर बोलेगा।”

साथ ही, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य पूरन डावर ने भी बताया कि, “इस तरह के आयोजनों से न केवल शहर के क्रिकेट प्रेमियों को खुशी मिलती है बल्कि युवाओं में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है।”

Post navigation

Previous: Agra News :  विकास प्राधिकरण क्षेत्र के ताजगंज वार्ड में एक अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त
Next: Bihar News दशकों से उपेक्षित संतघाट-मुक्तिधाम का 34.63 लाख से जीर्णोद्धार व विस्तार बड़ी उपलब्धि:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.