Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पुस्तकालय परिसर के महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह के प्रतिमा स्थल का 14.03 से होगा सौंदर्यीकरण: गरिमा

जनवाद टाइम्स 19 May 2025
Bihar News The statue site of Maharaja Harendra Kishore Singh in the library complex will be beautified from 14.03: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक धरोहर महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का 18.97 लाख से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की योजना के बाद पुस्तकालय परिसर में स्थापित बेतिया के अंतिम महाराजा हरेंद्र किशोर जी की प्रतिमा के प्रतिमा स्थल का विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए 14.03 लाख की योजना की स्वीकृति के बाद उसका कार्यादेश भी निर्गत कर दिया गया है। ताकि इसकी भव्यता को बढ़ाने के साथ इसको आम जनता के लिए आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।

Bihar News The statue site of Maharaja Harendra Kishore Singh in the library complex will be beautified from 14.03: Garima

महापौर ने बताया कि प्रतिमा स्थल की पेंटिंग के साथ उसके चारों तरफ ग्रेनाइड पत्थर के साथ पेबर ब्लॉक के साथ स्टील की रेलिंग और आकर्षक स्वरूप में लाइटिंग से भी इसको सजाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने दुःखी होते हुए बताया कि 1905 में निर्मित यह ऐतिहासिक धरोहर प्रशासनिक संरक्षण के अभाव में उपेक्षा का शिकार है। पुस्तकालयाध्यक्ष ज्योति प्रकाश से मिली शिकायत के आधार पर उन्होंने बताया कि यह धरोहर रात होते ही बसेड़ी, इच्छुकों के कब्जे में चला जाता है। इस ऐतिहासिक परिसर में रोज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हमारे सैकड़ों प्रतियोगी युवाओं का अध्ययन केंद्र होने के बावजूद पुलिस सुरक्षा तो दूर एक नाइट गार्ड तक बहाल नहीं है।Bihar News The statue site of Maharaja Harendra Kishore Singh in the library complex will be beautified from 14.03: Garima

पुस्तकालय कमेटी द्वारा कई वर्षों से इसका संचालन एक केयर टेकर अंशकालिक लाइब्रेरियन के माध्यम से कराया जा रहा है। महापौर ने कहा कि उनको बताया गया है कि जिला शिक्षा कार्यालय कर्मी भी इस परिसर का उपयोग कार्यालय के रूप में कर रहे हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी हैं। इसका उपेक्षित होना मेरे लिए बेहद कष्टकारी है।

Post navigation

Previous: Bihar News-महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म, लीफलेट्स के माध्यम से मिल रही है
Next: Bihar News-राजापाकर– अखिल भारतीय पान महासंघ जिला इकाई की बैठक भगवानपुर ग्राम स्थित मरछिया भवन के परिसर में आयोजित की गई 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.