Bihar News-महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म, लीफलेट्स के माध्यम से मिल रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी | लाभान्वित महिलाएं अनुभव साझा के साथ साथ व्यक्त कर रही है,अपनी आकांक्षाएं

Bihar News-In the Mahila Samvad program, information about government schemes is being provided through video films and leaflets. Beneficiary women are sharing their experiences as well as expressing their aspirations
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर
महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था ।Bihar News-In the Mahila Samvad program, information about government schemes is being provided through video films and leaflets. Beneficiary women are sharing their experiences as well as expressing their aspirations

वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है । 21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है । ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | अभी तक कुल 1297 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें 3 लाख 38 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है। आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया | जिसमें 7440 से ज्यादा महलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है ।

Bihar News-In the Mahila Samvad program, information about government schemes is being provided through video films and leaflets. Beneficiary women are sharing their experiences as well as expressing their aspirations

सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है ।

Trending News