Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संवाद : चल मुसाफ़िर तेरे कदम ना थके मैं दुआ करूंगा – डॉ धर्मेंद्र कुमार

जनवाद टाइम्स 17 May 2020
IMG_20200514_190914
Share News
       

 

संवाद लेखन : डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार

राजा ,प्रजा ,संत ,धनवान ,पशु पक्षी विपत्ति काल में दुख से भरा हुआ गला शायद शब्दों का सही उच्चारण करने में समर्थ नहीं होता ,संकेत यह बताते हैं क्या यह प्राणी दुखित है l

IMG 20200517 163907

कुछ एक संकेत जिसमें सूटकेस पर बच्चों को लिटा कर मां का खींचना ,विकलांग महिला द्वारा पीठ पर बच्चा बांध कर चलना, ट्रकों के ट्रालो में भूसे की तरह भरे स्त्री पुरुष, बच्चे की लाश को कंधे पर चिपका कर सैकड़ों किलोमीटर तक चलना , गर्भवती का बच्चों वाली गाड़ी पर बैठकर खींचना ,कंधे पर बांस के दोनों ओर बच्चों को पलड़े में लेकर चलना, वृद्ध मां बाप को पीठ पर बिठा कर चलना , बिना भोजन नंगे पर निरंतर और निर्बाध गति से चलना उस पर सूर्य की तपिश धन्यवाद है तेरा मुसाफिर! तू अपने गंतव्य को प्राप्त हो l

IMG 20200515 131859 1

जब इन मुसीबतों को झेलने वाले निरंतर बिना थके चल रहे हैं उस पर लाठियों का स्वाद तेरा दो बदन लहूलुहान हो गया है रे! अरे मुझ में तेरे चित्र देखने की हिम्मत नहीं है तूने कैसे सहा होगा l वहीं सड़क और रेलवे लाइन पर तेरे मांस के लोथड़े तेरी यात्रा का समापन बन गए हैं कैसे सहा होगा ,तूने और तेरे परिवार जिसके पास तू जा रहा था उनका क्या हाल हुआ होगा, तूने अपना वादा नहीं निभाया मां ,बच्चे ,पत्नी ,बूढ़ा पिता तेरे आने की अब तक राह देख रहा है l

IMG 20200514 190914 1

पिता ने कहा कि सरकारी सहायता के भरोसे मत रहना मेरा जी भर रहा हैl तू मेरा पुत्र है और बिना हार माने तू मेरे असले खून का परिचय दें और पैदल चल कर घर आजा यह तेरी अग्नि परीक्षा है l रे !अभागे पुत्र और पिता तेरा दीदार नहीं हो सका यह वृद्ध श्राप दे देता कि भारत तू उजड़ जा फिर सोचता है कि मेरे पुत्र जैसे कितने पुत्र राह में चल रहे हैं l मैं कैसे बताऊं ? तेरी मां को तेरी पत्नी व तेरे बच्चों को, यह क्या हो गया? अब उन्हें समझाने का मेरे पास कोई विकल्प नहीं रह गया है मेरे पुत्र तूने देश का नमक खाया था चल आज उधारी चुका दी ,लेकिन मेरे प्रेम और स्नेह का क्या हुआ अभी वह उधारी बाकी है तू आ जा मैं तुझसे अब अपनी उधारी नहीं मांगूंगा l

IMG 20200517 164007

यह करुणा क्रंदन इतिहास के पन्नों पर अंकित होगा किंतु इतिहासकारों के समक्ष यह कठिनाई होगी कि कितने लोग मरे? कितने पैदल चले ? कितनी गर्भवती स्त्री थी? कितने अबोध बच्चे थे ? कितने मृतक बच्चे लाश बनकर पिता के कंधे से चिपक कर चले ? कितने नंगे पर चले? कितने विकलांग थे ? प्रत्येक मुसाफिर के पास कितना सामान था ? किसने किस योजना की रोटी खाई? किसने पुलिस की लाठियों से लहू भारत की सड़कों पर गिराया? इस काल में मंत्री, प्रधानमंत्री ,वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री ,गृह मंत्री एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे आदि आंकड़ों के अभाव में इतिहास अधूरा रह जाएगा किंतु इतिहास पर वर्तमान प्रश्न अवश्य करेगा l

IMG 20200517 164506

सच में सड़कों पर जीवन दोराहे पर है योजना प्रयोजन शून्य हैं ,आंकड़े नदारद हैं ,मौतें आवाज दे रही हैं कि राजन! मैं तो चला मैं माफ नहीं करूंगा , यदि मैं करता भी हूं तो यह इतिहास तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा l

IMG 20200516 111528 1

इतिहास में मेरा जिक्र हो ना हो तो मैं ,हमारे माता पिता, मेरे बच्चे, मेरी पत्नी शायद कभी माफ नहीं करेंगे जिनके बुढ़ापे का सहारा ,बच्चों का सहारा ,पत्नी का सिंदूर छिन गया है l

मेरी सलाह है कि आज भी हमारे जैसे लाखों लोग जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं हो सके तो उन्हें बचा लो शायद हमारा श्राप कुछ कम हो जाएगा l

Post navigation

Previous: लॉक डाउन 4.0: पंजाब, महाराष्ट्र ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, यूपी में शर्तों के साथ मिल सकती है ये छूट
Next: Etawah News : जिले से गुजरने वाले प्रवासियों को रोक उनको बसों द्वारा उनके गन्तव्यों को भेजा गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.