Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भूमि से संबंधित पर्चा पाकर गदगद हुए लाभुक

जनवाद टाइम्स 28 January 2025
Bihar News Beneficiaries were overjoyed after receiving land related papers
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जनक राम, मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण के द्वारा जिलान्तर्गत सुयोग्य श्रेणी के 586 भूमिहीनों को अभियान बसेरा-2 के तहत वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा वितरण किया गया। सभी लाभुकों को भूमि आवंटन के साथ जमाबंदी पंजी, लगान रसीद एवं पर्चा की प्रति साथ में संलग्न करके वितरित किया गया।Bihar News Beneficiaries were overjoyed after receiving land related papers

पर्चा वितरण कार्यक्रम में बगहा-01 अंचल के 100 भूमिहीनों को पर्चा वितरण किया गया। इसी तरह बगहा-02 अंचल के 75, भितहां अंचल के 100, रामनगर अंचल के 40, ठकराहां अंचल के 30, मधुबनी अंचल के 30, पिपरासी अंचल के 100, गौनाहा अंचल के 25, सिकटा अंचल के 10, लौरिया अंचल के 10, नरकटियागंज अंचल के 10, योगापट्टी अंचल के 20, मझौलिया अंचल के 20 एवं नौतन अंचल के 16 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा प्रदान किया गया।

पर्चा वितरण कार्यक्रम का माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री, श्रीमती ररेणु देवी, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार सहित जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से माननीय मंत्री को बताया कि अभियान बसेरा-2 1.04.2023 को प्रारंभ हुआ है, जिसमें 31.12.2023 तक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया गया। अभियान बसेरा-2 के तहत ऑनलाईन पोर्टल अंतर्गत पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत कुल-9069 वासविहीन परिवारों का सर्वेक्षण राजस्व कर्मचारी के द्वारा किया गया। विभागीय निर्देशों के अनुसार पूर्व में प्रस्तुत अभियान बसेरा-2 के तहत बगहा अनुमंडल अंतर्गत कुल-95 परिवारों एवं नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत कुल-322 लाभुकों के बीच भूमि आवंटन का पर्चा वितरण किया गया है।

इस अवसर पर जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण ने कहा कि सरकार द्वारा हर योजना गरीबों के उत्थान के लिए चल रहीं हैं। अभियान बसेरा 2 के तहत योग्य वंचित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का बड़ा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सबों को इसका लाभ लेना चाहिए। और हर हाल में अपने परिवार के बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। उन्हें स्कूल भेज शिक्षित बनाएं, तभी इस योजना का असली मकसद पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अब तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि भी बढ़ा दी गई है।

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि अभियान बसेरा 2 में विभिन्न कारणों से वंचित योग्य लाभार्थियों को बासगीत भूमि उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है। इस अभियान के लिए हुए सर्वे में योग्य पाए गए लाभुकों को भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जो कठिनाइयां थी उसे लगातार प्रयास कर दूर कर लिया गया है। अब पर्चा में लाभुक का फोटो, खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी सब लिखा है। साथ ही उस भूमि का म्यूटेशन भी लाभुक के नाम पर कर दिया जा रहा है।Bihar News Beneficiaries were overjoyed after receiving land related papers

पर्चा वितरण कार्यक्रम को मंत्री, श्रीमती रेणु देवी, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार ने भी संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-शीघ्र ही करें लंबित कार्यों का निष्पादन: अपर समाहर्ता
Next: संविधान हमारा गर्व है यह हर भारतवासी का धर्म है देश को उन्नति की राह पर ले जाएँ आओ गणतंत्र दिवस मनाएँ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.