Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- मात्र 12 वर्ष की आयु में समायरा ने रच दिया भावनाओं का हृदयस्पर्शी संसार

जनवाद टाइम्स 14 October 2024
Agra News- At the age of just 12, Samaira created a heart-touching world of emotions
Share News
       

आगरा ब्यूरो चीफ मुस्कान सिंह आजाद

 

आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य के बैनर तले रविवार को खंदारी स्थित सेठ पदमचंद जैन वाणिज्य संस्थान सभागार में वरिष्ठ साहित्यकारों संग गणमान्य जनों द्वारा डीपीएस की छात्रा तथा चिकित्सक दंपत्ति डॉ. पायल सक्सेना एवं डॉ. विजय गुप्ता की सुपुत्री समायरा विजय गुप्ता के प्रथम अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘द एथेरल सिंफनी’ का लोकार्पण किया गया।
मात्र 12 वर्ष की उम्र में समायरा ने भावनाओं का ऐसा हृदयस्पर्शी संसार रच दिया कि नन्ही कलम से निकली 51 कविताओं ने सबका दिल छू लिया।

Agra News- At the age of just 12, Samaira created a heart-touching world of emotions
माधुर्य की संस्थापक अध्यक्ष व कार्यक्रम की संयोजक-संचालक *श्रीमती निशिराज ने लोकार्पित कृति की समीक्षा* करते हुए कहा कि चारों ओर बढ़ती संवेदन शून्यता का जाल है। वहीं कमाल है कि एक 12 साल की बच्ची दुहाई दे रही है इस दुनिया को बचाने की। शांति को पाने की..
उन्होंने कहा कि समायरा जैसी बाल कवयित्री सूरज की वह चमकीली किरण है जो किसी भी रात के अँधेरे को सुनहरी भोर में परिवर्तित कर सकती है।
पुस्तक की *समीक्षा करते हुए युवा साहित्यकार दीपक श्रीवास्तव* ने कहा कि नन्हीं कवयित्री द्वारा शब्दों का चयन पाठकों को अचंभित करता है। उनकी रचनात्मक क्षमताएँ स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं जो आशावादी सोच का परिचायक हैं।
*मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा* ने कहा कि समायरा की सोच का दायरा बहुत बड़ा है। बच्चों को समायरा से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ अपनी सर्जनात्मक प्रतिभा को पल्लवित करना चाहिए।
*अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन* ने कहा कि अंग्रेजी भाषा में बिटिया समायरा गुप्ता ने एक ऐसा अध्याय रचा है कि आगरा के नामचीन अंग्रेजी साहित्यकारों में उसका नाम भी सितारों सा चमकता रहेगा।
*विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक विज* ने कहा कि कविता किसी संवेदनशील हृदय के भावों की अभिव्यक्ति है और इस उम्र में ऐसा होना तो एक नैसर्गिक प्रतिभा का होना है।

Agra News- At the age of just 12, Samaira created a heart-touching world of emotions
*विशिष्टअतिथि डॉ. अनुज कुमार गुप्ता, प्रो. अरशद और प्रो. ओ.साइमन के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. मधुरिमा शर्मा, रमा वर्मा, अशोक अश्रु, डॉ. सुषमा सिंह, राजकुमारी चौहान, श्रुति सिन्हा और रमेश पंडित ने भी समायरा की रचनाधर्मिता को सराहा। माधुर्य के संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, संजय गुप्त, शरद गुप्त, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. विजय गुप्ता, राजकुमार जैन, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा और सुधा वर्मा* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दूसरे सत्र में उपस्थित कवियों ने अपनी कविताओं की रसधार से सभी को भाव-विभोर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक एवं बेहतरीन मंच संचालक *रीनेश मित्तल को माधुर्य संस्था द्वारा विशिष्ट सम्मान* प्रदान किया गया। *निखिल पब्लिशर्स के मोहन मुरारी शर्मा द्वारा नवोदित कवयित्री समायरा गुप्ता का अभिनंदन किया गया। समारोह का संचालन निशिराज और दीपक श्रीवास्तव* ने किया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : जहांँगीरगंज थाने का घेराव कर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: Agra News- रावण के पुतले का दहन दशहरा मेले में मातृ शक्ति ने दिया संदेश स्वरोजगार घरेलू वस्तु की तीन दर्जन दुकानें लगा ऑन लाइन खरीदारी से बचे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.