Agra News- मिथिला प्रवेशिका सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Agra News- Cultural programs aplenty on Mithila Praveshika Cultural Forum  
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध।

जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन के संयोजन में शानदार आयोजन।

मिथिला प्रवेशिका मंच पर आज सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गयीं। जिसमें रूपेश मल्होत्रा ,शाहिद ,अरविंद बघेल, दिनेश श्रीवास्तव, कुमारी पूजा तोमर श्वेता सागर द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक गीतों ने मन मोह लिया।आकृति, अपेक्षा ,आराध्या, मानव, भूमि माथुर ,और आरोही ने भावपूर्ण और भक्ति भाव युक्त नृत्य प्रस्तुत किये तो पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

IMG 20240930 WA0358
नृत्य निर्देशन श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा ने किया जबकि संगीत संयोजन सुभाष सक्सेना एवं राज मैसी का था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक सुशील सरित ने किया।

Agra News- Cultural programs aplenty on Mithila Praveshika Cultural Forum

 

इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री मुनेन्द्र जादौन, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर शर्मा, सोमेन्द्र जादौन, वंश जादौन, सुशील शर्मा, अरविंद त्यागी, राजा जादौन, स्वाती जादौन, श्वेता चंदेल, रचना चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।

Trending News