Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- भगवान राम की बारात के स्वागत को हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालू

जनवाद टाइम्स 29 September 2024
Agra News- Thousands of devotees gathered to welcome Lord Ram's procession
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

मिथिलानगरी में श्रीराम सहित तीनों भाई, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र सहित रथ और घोड़ों पर सवार होकर जनकपुरी बारात लेकर पहुंचे, दर्शन को उमड़े जनकपुरवासी

राजा जनक ने की बारात की अगवानी, समधी राजा दशरथ को गले लगाकर की मिलनी, भगवान राम की आरती उतारकर किया स्वागत

आगरा। श्रीराम की बारात जनकपुरी पहुंचते ही मिथिलानगरी जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी।

IMG 20240929 WA0330 श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेद्र जादौन के निवास पर भगवान राम की बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त बारात जनक आवास (महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी) पहुंची। हर मन इतना आनंदित था कि बारात की अगवानी करते-करते राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी रानी सुनयना (मंजु वर्मा) संग बेटी सिया के वर के रूप में श्रीराम को देखकर खुशी से झूम उठे। उनके संग बाराती और घराती दोनों बैंड बाजों पर खूब नृत्य किया। सभी बारातियों का स्वागत माला पहनाकर किया। जनकदुलारी को ब्याहने आए वर स्वरूप में श्रीराम के दर्शन और चरण स्पर्श करने के लिए हर मिथिलावासी व्याकुल था।

Agra News- Thousands of devotees gathered to welcome Lord Ram's procession
बैंड बाजों संग जैसे ही श्रीराम बारात चारों भाईयों, पिता राजा दशरथ, महारानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा), गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र संग जनक आवास पहुंची तो हर श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहा था। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन ने अपने परिवारीजनों संग सभी बारातियों व श्रीराम की आरती की। श्रीराम की बारात व बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। श्रीराम की बारात की अगवानी में सभी घराती सज-धज कर आंखें बिछाए खड़े थे। सिया को ब्याहने श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ। जनकपुरी आज दुल्हन की तरह थी।

Agra News- Thousands of devotees gathered to welcome Lord Ram's procession घराती (जनकपुरीवासी) और बाराती (अवधपुरीवासी) दोनों सियाराम दोनों उत्साहित थे। प्रभु श्रीराम और बारात की अगवानी में अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, हेमन्त भोजवानी, स्वाति जादौन, पलक अग्रवाल, छाया जादौन, रितु, निधि, रेखा, शिवांगी, डॉ. निष्ठा शर्मा, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सतीश शर्मा, महेश सारस्वत, सोमेन्द्र जादौन, वंश जादौन, सुशील शर्मा, मनोज वर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल, सुनील टंडन, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Agra News अरे दद्दा बड़े चिरादिया है आगरा के लोग
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, पीएम ने कहीं यह बाते 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.