Bihar News- बेतिया नगर निगम मेयर के साथ घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण—– ओमप्रकाश क्रांति

Bihar News- बेतिया नगर निगम मेयर के साथ घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण----- ओमप्रकाश क्रांति
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुझे कल जो घटना घटित हुई है उसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एवं प्रकाशित समाचार पत्र के माध्यम से हुई है नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकरिया के साथ जो घटना घटित हुई है यह एक बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है जो चिंताजनक विषय है इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण में इसलिए कहूंगा कि नगर निगम की महापौर का चुनाव आम जनता के द्वारा किया गया है इसलिए आम जनता की जो समस्या है एवं शिकायतें हैं।

Bihar News- बेतिया नगर निगम मेयर के साथ घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण----- ओमप्रकाश क्रांति

उन समस्याओं और शिकायतों को सुनना एवं जानना बतौर एक निगम की मुख्य पदाधिकारी के तौर पर उनकी जिम्मेदारी बनती है उनका कर्तव्य एवं दायित्व बनता है कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जिस प्रकार एवं जो भी समस्या आम नागरिकों द्वारा उन्हें प्राप्त होती है वहां वह पहुंचकर उसकी जानकारी लें एवं शिकायतों का निवारण करें इस कर्तव्य निवारण पथ के लिए जो कल उन्होंने कदम उठाया था वहां रोड़े बनने का काम नगर के कुछ सम्मानित प्रतिनिधि एवं कुछ नेताओं के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने का काम हुआ है बता दे कि यदि जिस प्रकार उनके साथ घटना कल जो घटित हुई है यदि उस घटना का उनके द्वारा कोई विरोध किया जाता या किसी प्रकार का अलग कदम उठाया जाता तो निश्चित तौर पर उनके साथ कुछ अप्रिय घटना घटित हो सकती थी परंतु ऐसा नहीं हुआ यह सौभाग्य की बात है परंतु जिस प्रकार की घटना उनके साथ घटित हुई है वह एक सम्मानित बेतिया की महिला के साथ हुई है बतौर नगर निगम की महापौर के साथ इस प्रकार की घटना होना इसके लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी घटना की निंदा करती है एवं घटना में संलिप्त सभी व्यक्तियों पर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग करती है मैं यह भी कहना चाहूंगा कि पूर्व चुनावी कल में जिस प्रकार उनके बढ़ते कदम को यहां के कुछ नेताओं द्वारा रोका जा रहा था और यहां बेतिया की जनता भली भाती एक महिला को समझा उनकी काबिलियतों को जाना तब बतौर मुख्य नगर की प्रथम महिला के तौर पर चुनाव में बहुमत देते हुए उन्हें महापौर के लिए चुना है मैं कहूंगा कि उनके साथ जो घटना घटित हुई है वह केवल उनका ही नहीं अपमान हुआ है बल्कि पूरे नगर बेतिया की जनता का अपमान हुआ है मैं यह भी कहना चाहूंगा कि आप सभी एक सम्मानित प्रतिनिधि हैं आपके लिए नगर की बोर्ड बनी हुई है साथ ही कई कमिटी बनी हुई है उन कमिटी में अपनी समस्याओं, शिकायतों को रखकर एक साथ बैठक कर उन समस्याओं का निदान एवं निवारण किया जा सकता था परंतु ऐसा ना कर उनके साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गई है उसकी मैं निंदा करता हूं मैं यह भी कहूंगा कि एक महिला होकर बेतिया के विकास के लिए उन्होंने जो प्रयास किया है और कर रही है यह सराहनीय है और मैं जिला प्रशासन से यह मांग करूंगा कि जो कल सम्मानित महिला के साथ घटना हुई है।

Bihar News- बेतिया नगर निगम मेयर के साथ घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण----- ओमप्रकाश क्रांति आगामी समय में इस प्रकार की घटना किसी भी प्रकार के अन्य प्रतिनिधि या आने वाले दौर में कोई भी प्रतिनिधि के साथ ना हो इसका ध्यान रखा जाए और उक्त घटना की निष्पक्ष जांच हो हो तथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

You may have missed