Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News – ताज डांसिंग क्वीन ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित हुईं दरीना लातविया
  • Breaking News

Agra News – ताज डांसिंग क्वीन ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित हुईं दरीना लातविया

जनवाद टाइम्स 26 September 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News - Darina Latvia honored with Taj Dancing Queen of the Year 2024  

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

 

आगरा। नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के तहत सैलिब्रिटी के रूप में पधारीं वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना लातविया ने ताज नगरी में अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से दर्शकों एवं आयोजकों का दिल जीत लिया।
जहां एक ओर महोत्सव में अपनी प्रकृति प्रेम पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दीं, होली पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को नृत्य की बारीकियां सिखाई वहीं दूसरी ओर महोत्सव के मंच पर कलाकारों एवं दर्शकों भी अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।

Agra News - Darina Latvia honored with Taj Dancing Queen of the Year 2024

 
महोत्सव की आयोजक अलका सिंह शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जहां प्रोफेशनल कला जगत में कला का प्रदर्शन व्यावसायिकता से भरा हुआ है वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के मंच पर विश्वस्तरीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भी व्यावसायिकता से कोसों दूर रह कर स्वयं अपना खर्च उठाकर आते हैं एवं लगभग एक सप्ताह तक ताजनगरी में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं जिससे स्थानीय कलाकारों को भी प्रोत्साहित मिलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का आदान-प्रदान होता है।
इसी श्रंखला में वर्ल्ड डांस चैंपियन एवं महोत्सव की मुख्य आकर्षण दरीना लातविया ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से स्थानीय एवं भारतीय कलाकारों का दिल जीत लिया।
आज इस अतिथि कलाकार के विदा होने से पूर्व पश्चिम पुरी स्थिति होटल वान्या पैलेस में आयोजकों ने दरीना को
”डांसिंग क्वीन ऑफ द ईयर 2024” सम्मान से सम्मानित किया ।
महोत्सव के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं, साथ ही महोत्सव के आयोजकों ने लातवियन सैलिब्रिटी को ‘स्मृति स्वरूप ताज महल, पटका, पुष्प गुच्छ, महोत्सव का स्मृति चिन्ह, तमाम प्रकार के उपहार एवं शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे गौरव शर्मा, लालाराम तैनगुरिया, अतुल सिंह, रितु जैन, रचना माहौर, काशी पंडित आदि।

Agra News - Darina Latvia honored with Taj Dancing Queen of the Year 2024

 
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 20-22 सितम्बर 2024 को वि.वि. परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया था जिसमें भारत के झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, मेघालय, राजिस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से सैकड़ों कलाकारों ने प्रतिभाग किया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर डीएम ने की बैठक
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारकर की हत्या जांच में जुटी पुलिस

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d