Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agar News- शहर में 10 दिन से नही आया पानी कांग्रेसी नगर निगम नहाने, बर्तन, कपड़े धोने पहुंचे

जनवाद टाइम्स 26 September 2024
Agar News- There has been no water in the city for 10 days Congressmen reached the Municipal Corporation to take bath, wash utensils and clothes
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा शहर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। जलकल विभाग गंगाजल की आपूर्ति ठप पड़ी है।बुधवार को पानी की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम हंगामा काटा। मेयर नगर आयुक्त मुर्दाबाद के साथ ही सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी।Agar News- There has been no water in the city for 10 days Congressmen reached the Municipal Corporation to take bath, wash utensils and clothes

आगरा शहर में पिछले कई दिनों से चल रही पानी की भीषण किल्लत से जनता बेहद परेशान है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।पिछले करीब दस दिनों से शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पीने से लेकर नहाने, कपड़े धोने से लेकर शोच कर धोने तक के लिए पानी नही है। आगरा की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरों से बहार निकल कर नगर निगम नहाने, कपड़े धोने, खाना पकाने, शौच व अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम पानी लेने पहुंचे।

कांग्रेसियों ने घंटों नगर निगम में विधायक, सांसद, मेयर, नगर आयुक्त व सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। लेकिन जनता की परेशानी को सुनने को कोई भी एसी वाले दफ्तरों से निकल कर बहार समस्या सुनने तक नही आया।कुछ दिन पूर्व आगरा महानगर आगरा का प्रतनिधिमंडल नगर आयुक्त को आगरा मुख्य समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया। जिसमें पानी की मुख्य समस्या थी। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि दो से तीन दिन में शहर की जो भी पानी की समस्या है। उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। परंतु दस दिन बीत जाने के बाद भी स्तिथि जस की तस बनी हुई है।जसको लेकर मेयर हेमलता दिवाकर, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, व पूर्व मेयर नवीन जैन, राज्यसभा सांसद व विधायक और पार्षद द्वारा अभी तक कोई आपातकालीन मीटिंग व किसी भी बस्ती व कॉलोनी में समस्या जानने की कोशिश तक नही की। आगरा की जानता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।Agar News- There has been no water in the city for 10 days Congressmen reached the Municipal Corporation to take bath, wash utensils and clothes

अश्वनी जैन,अनुज शिवहरे,राजीव गुप्ता,विष्णु दत्त शर्मा,दीपक शर्मा,चौधरी सचिन यादव,विकास माहौर,मोहम्मद फिरोज़,अभय सिंह, संजय पंडित,गीता सिंह,गौरव कश्यप, अनिल शर्मा,विराज गहराना, प्रदीप जैन,रतना शर्मा,लक्ष्मी नारायण, नूरुद्दीन खान,याकूव शेख,शायरा बानो, बिल्लू चौहान,अमित चौटीला, अंकुर गर्ग, रोहित बसंत, रिशव बंसल, सुनील कुमार,अदनान कुरैशी,राम वकील,आरिफ कुरैशी,आशीष प्रिंस नरेंद्र शर्मा रवि जैन आदि लोग उपस्थित थे ।

Post navigation

Previous: Agra News- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभा कक्ष में हिंदी राजभाषा पखवाड़ा के दौरान हिंदी वाक् प्रतियोगिता एवं हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Next: Agra News- श्री श्याम आस्था परिवार का वार्षिकोत्सव 4 नवंबर को, सजेगा श्याम संकीर्तन का दरबार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.